देहरादून। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे में शामिल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी लेखी तिब्बत के दारचिन में घोड़े से गिर कर घायल हो गई। उनकी कमर में चोट लगी है। उन्हें वापस भारत लाया जा रहा है। कोरोना काल से बंद कैलाश मानसरोवर यात्रा 5 साल बाद फिर शुरू हुई है।
यात्रियों का पहला जत्था सकुशल लौट चुका। दूसरा जत्था यात्रा मार्ग में है। 48 यात्रियों के दूसरे जत्थे में शामिल भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार को घोड़े से यात्रा कर रही थीं। तिब्बत के दारचिन के पास वे घोड़े से गिर गई, जिससे उनकी कमर में चोट आई है। उन्हें यात्रा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
इस दौरान एक्स-रे में उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट की पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि उन्हें नाभीढांग तक लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा जाएगा।
You may also like
Jurassic World: Rebirth ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 648 मिलियन डॉलर की कमाई
केरल में पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में थरूर को आमंत्रित नहीं करेंगे : मुरलीधरन
सुहानी शाह ने रचा इतिहास, एफआईएसएम जीतने वाली पहली भारतीय बनी
दुबई और स्पेन यात्रा से मध्य प्रदेश को मिले 11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव
विवाहिता के कम मार्क्स आए तो उठाया खौफनाक कदम, 4 साल पहले बसाया घर पलभर में उजड़ गया