
मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह शुष्क था। लेकिन 15 अक्टूबर से राज्य के मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। विदर्भ, मराठवाड़ा व मध्य महाराष्ट्र में 18 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
राज्य से दक्षिण-पश्चिम मानसून विदा हो चुका है। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज के साथ छींटे पड़ने की सबसे संभावना है। इस बीच भारी बारिश भी हो सकती है। खानदेश और मध्य महाराष्ट्र में छिटपुट गरज के साथ छींटे पड़ सकती हैं। कृषि विभाग ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को सतर्क रहने का सुझाव दिया है। कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।
You may also like
ट्रंप को मिलेगा इसराइल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
Donald Trump's Warning To Vladimir Putin : युद्ध न रुका तो यूक्रेन को देंगे टॉमहॉक क्रूज मिसाइल, डोनाल्ड ट्रंप की व्लादिमीर पुतिन को चेतावनी
भक्ति और आधुनिकता का संगम, टी-सीरीज ने रिलीज किया मिक्सटेप सीरीज का चौथा भजन
राघव जुयाल ने शाहरुख खान के परिवार के साथ अपने अनुभव साझा किए
50 लाख के जेवरात व 10 लाख नगदी की चोरी