Next Story
Newszop

36 लाख की इनामी 5 नक्सली महिलाएं गिरफ्तार

Send Push
image

मुंबई। गढ़चिरौली जिले के भामरागढ़ तहसील में स्थित बिनगुंडा इलाके में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने 36 लाख रुपये की इनामी 5 नक्सली महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन पांचों नक्सली महिलाओं से पुलिस गहन छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार बिनगुंडा में 50 से 60 नक्सलियों के एकत्र होने और पुलिस पर घात लगाकर हमला करने की योजना बनाने की गोपनीय सूचना मिली थी।

इस पर 18 मई को केंद्रीय रिजर्व बल की सी-60 और 37वीं बटालियन की 6 टीमों को बिनगुंडा क्षेत्र में रवाना किया गया। 19 मई को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस बल को नक्सली दिखे, लेकिन पुलिस बल को देखते ही जंगल में भाग गए। इस बीच पुलिस बल ने पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।

इनकी पहचान उंगी मंगरु होयम उर्फ सुमाली (28), पल्लवी केसा मीडियम उर्फ बूंदी (19), देवे कोसा पोडियाम उर्फ सविता (19) और अन्य दो नाबालिग के रुप में की गई है। पुलिस के अनुसार उंगी होयम प्लाटून नंबर 32 की डिवीजनल कमेटी सदस्य है। महाराष्ट्र सरकार ने उस पर 16 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पल्लवी मीडियम प्लाटून नंबर 32 की पीपीसीएम है और उस पर 8 लाख रुपये का इनाम है।

Loving Newspoint? Download the app now