करौली में अचानक मौसम बदल गया है। गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं।
मौसम विभाग ने करौली व आसपास के इलाकों में तेज बारिश और गर्जना के साथ हवाएं चलने की चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ घंटों में मौसम और सक्रिय हो सकता है। कृषि विज्ञान केंद्र के एमके नायक के अनुसार एक मई से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
इसके चलते दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन से सात मई के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट होने से लू से राहत मिलने की संभावना है।
You may also like
शिवलिंग हटाने का आदेश लिखते समय बेहोश हुए हाईकोर्ट के असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जज ने तुरंत बदला आदेश 〥
हथकड़ी लगाकर एक-दूसरे साथ ये काम कर रहा था कपल. जिसके कारण सीधे पहुंचना पड़ा अस्पताल 〥
मछुआरे ने पकड़ी प्रेग्नेंट मछली, पेट चीरा तो अंदर निकला इंसानी शक्ल वाला बेबी 〥
Health Tips : गर्मियों में पेट करता है परेशान, तो अपना लें ये घरेलू उपाय...
Paapa Essiedu बने Severus Snape, ट्रांस समुदाय के समर्थन में उठाया कदम