Next Story
Newszop

बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन को अचानक जयपुर एयरपोर्ट पर करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, इस खराबी के बाद अनफिट किया गया घोषित

Send Push

आज सुबह बेंगलुरू से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की जयपुर एयरपोर्ट पर सुबह 9 बजे इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके बाद आधे घंटे तक विमान की जांच की गई। इसके बाद विमान को अनफिट मानते हुए उड़ान भरने से रोक दिया गया। सभी यात्रियों को बस और टैक्सी से दिल्ली भेजा गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, फ्लाइट संख्या IX-1116 जो बेंगलुरू से दिल्ली जा रही थी, तय समय से करीब एक से डेढ़ घंटे देरी से आई। विमान में करीब 190 यात्री और अन्य क्रू मेंबर सवार थे। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई।

इसकी जानकारी होने पर पायलट ने विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया। तकनीकी टीम ने विमान की जांच की एटीसी से संपर्क करने के बाद विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम ने विमान की जांच की। विमान को उड़ान के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया। इसके बाद एयरलाइन कंपनी के अधिकारियों ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी। उन्हें बस और टैक्सी से दिल्ली भेजा गया। 20 दिन पहले जयपुर से आए विमान की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी

इससे पहले 2 मई को जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7742 की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। दरअसल, 2 मई को जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-7742 ने तय समय पर सुबह 5.50 बजे उड़ान भरी थी। इसे करीब एक घंटे 10 मिनट बाद सुबह 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग से करीब 15 मिनट पहले फ्लाइट के एक इंजन में अचानक फ्लेम आउट (इंजन जलना बंद हो जाना) की समस्या आ गई।

मार्च में स्पाइसजेट की फ्लाइट के टायर में समस्या आई थी

इससे पहले 30 मार्च को जयपुर से चेन्नई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। दरअसल, फ्लाइट SG-9046 ने 30 मार्च को सुबह 1:55 बजे जयपुर से चेन्नई के लिए उड़ान भरी थी। ढाई घंटे बाद फ्लाइट के पायलट को पता चला कि फ्लाइट के टायर में समस्या है। इसके बाद पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रण इकाई से संपर्क किया और विमान की चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग कराई।

Loving Newspoint? Download the app now