नोएडा में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पति के इलाज के बहाने मजार में संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही
नोएडा में रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसके पति के इलाज के बहाने मजार में संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली महिला वर्तमान में नोएडा के एक गांव में किराये पर रहती है। महिला के पति की दिमागी हालत ठीक नहीं है। काफी इलाज कराने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। एक व्यक्ति ने महिला को बताया कि सेक्टर-97 स्थित मजार पर शब्बीर नाम के पीर है। वह झाड़ फूंककर सबकुछ ठीक कर देता है।
महिला का आरोप है कि वह शब्बीर के पास मजार में गई और उसे अपने पति की समस्या के बारे में बताया। उसने वहां महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाया और इसके लिए कई तरीके के प्रलोभन दिए। महिला ने इसका विरोध करते हुए शोर मचाकर और लोगों को भी मौके पर बुला लिया।इस दौरान बनाए गए एक वीडियो में महिला अपनी आपबीती बता रही है, जिसमें वह व्यक्ति भी दिख रहा है, जिस पर आरोप लगाया गया है। महिला के साथ उसकी बेटी भी गई थी। सेक्टर-39 थाना पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
वहीं, एक अन्य मामले में नोएडा सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने महिला और उसके परिवार को धमकी भरा ई-मेल भेजकर परेशान करने वाले आरोपी को शुक्रवार को गाजियाबाद के नीति खंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय साउद अजफर आजमी के रूप में हुई। उस पर शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज करने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। आरोपी के पास से एक लैपटॉप और एप्पल फोन बरामद हुआ है।
You may also like
मशहूर वयोवृद्ध एथलीट रहे फौजा सिंह का अंतिम संस्कार आज, 14 जुलाई को तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर
चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपित तौसिफ राजा कोलकाता में गिरफ्तार, बिहार पुलिस व बंगाल एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई
रांची के मांडर में दर्ज की गई 140 मिमी बारिश
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश आज बेटे चैतन्य से ईडी दफ्तर में करेंगे मुलाकात
Signature View Apartment: दिल्ली हाई कोर्ट ने फ्लैट खाली करवाने का दिया आदेश, DDA दोबारा से बिल्डिंग को बनाएगा