Sri Lanka Women vs Bangladesh Women Match Prediction, ICC Women's World Cup 2025: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 21वां मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच सोमवार, 20 अक्टूबर को डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 PM बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी ODI मुकाबला साल 2023 में खेला गया था जिसे श्रीलंका ने 187 रनों का टारगेट डिफेंड करते हुए 58 रनों से जीता था। ये भी जान लीजिए कि बांग्लादेश की टीम आज तक वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को कोई भी मुकाबला नहीं हरा सकी है।
SL-W vs BAN-W ICC Women's World Cup 2025: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - सोमवार, 20 अक्टूबर 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई
Dr DY Patil Sports Academy, Navi Mumbai Pitch Report
आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 का 21वां मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। जान लें कि यहां आज तक कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला गया है।
SL-W vs BAN-W ODI Head To Head Record
कुल - 03
श्रीलंका - 02
बांग्लादेश - 00
बेनतीजा - 01
SL-W vs BAN-W ICC Women's World Cup 2025: Where to Watch?
आईसीसी वुमेंस ODI वर्ल्ड कप 2025 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हो।
SL-W vs BAN-W ICC Women's World Cup 2025: Player to Watch Out For
श्रीलंका की टीम से चमारी अट्टापट्टू, नीलाक्षी डी सिल्वा और इनोका राणावीरा स्टार प्लेयर हो सकती हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो शोभना मोस्टरी, रुबिया हैदर और फाहिमा खातून अपने प्रदर्शन से प्रभावित कर सकती हैं।
Sri Lanka Women vs Bangladesh Women Probable Playing XI
Sri Lanka Women Probable Playing XI: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), पियमी वाथ्सला, सुगंधिका कुमारी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा।
Bangladesh Women Probable Playing XI: रुबिया हैदर (विकेटकीपर), फरगना हक, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, निशिता अख्तर, राबिया खान, रितु मोनी, फरिहा इस्लाम।
Sri Lanka Women vs Bangladesh Women Today's Match Prediction
आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के 21वें मुकाबले में श्रीलंका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
SL-W vs BAN-W Match Prediction, SL-W vs BAN-W Pitch Report, SL-W vs BAN-W Predicted XIs, ICC Women's World Cup 2025, Today's Match SL-W vs BAN-W SL-W vs BAN-W Prediction, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Sri Lanka Women vs Bangladesh Women
Also Read: LIVE Cricket ScoreDisclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।
You may also like
अनूपपुर: आरएसएस व स्वयंसेवकों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज
राजगढ़ःफेसबुक पर जिपं अध्यक्ष के बारे में अनर्गल बातें लिखने के मामले में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
राजगढ़ःबस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, कंडक्टर सहित दो घायल
शिवपुरी : दीपावली की भाईदूज पर जेल बंदियों से खुली मुलाकात में मिल सकेंगी उनकी बहनें
₹100000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए SMS के डॉक्टर की तबीयत बिगड़ी, सामने आया कार्डियक प्रॉब्लम!