आज से जीएसटी की नई दरें लागू होने से आम जनता को बड़ी राहत मिली है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई चीजों के दाम कम हो चुके हैं। सरकार के द्वारा 12% और 18% के स्लैब को हटा दिया गया है। क्या इस जीएसटी रेट कट से सोने के दाम भी कम हो जाएंगे? सोने के भाव में बन रहे रिकॉर्ड हाई से क्या जनता को राहत मिलेगी? ऐसे ही कई सवाल जनता के मन में आ रहे हैं। चलिए सभी सवालों के जवाब विस्तार से समझते हैं.
जीएसटी कटौती का सोने का भाव पर असर गोल्ड रेट ने अपना न्यू हाई बनाया है। स्पॉट गोल्ड 0.1% बढ़कर $3,689.08 प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.5% की वृद्धि हुई, जिसके बाद दाम $3,724.50 हो गए। अमेरिकी फेड रिजर्व की बैठक के बाद गोल्ड में कटौती की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई। आज भले ही जीएसटी रेट में बदलाव हुआ है, लेकिन गोल्ड पर जीएसटी नहीं बदला।
नहीं कम होगा सोने का भाव?जीएसटी रेट कम होने से सोने की कीमत कम नहीं होगी। क्योंकि जीएसटी रेट कट गोल्ड पर नहीं हुआ है। इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,09,900 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। वहीं आज 22 कैरेट गोल्ड के भाव 1,00,745 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। 18 कैरेट सोने का भाव 84,170 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
गोल्ड निवेशक गदगद गोल्ड में निवेश करने वाले निवेशक इस साल के रिटर्न से गदगद हो गए हैं। इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक सोने के भाव 40% से ज्यादा चढ़ चुके हैं। जिसके पीछे के कारणों में दुनिया के केंद्रीय बैंकों द्वारा गोल्ड खरीदी को दी जा रही प्राथमिकता के साथ ही आर्थिक अनिश्चितता और वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव भी शामिल हैं।
गोल्ड है सुरक्षित निवेश निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश का विकल्प मानते हैं। इसलिए सोने के भाव बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय बैंकों के द्वारा ढीली मौद्रीक पॉलिसी अपनाई जा रही है। इसके साथ ही सोने की खरीदारी लगातार बढ़ाई जा रही है। बाजार में चाहे लो-इंटरेस्ट माहौल रहा हो, लेकिन फिर भी सोने को सपोर्ट मिला है। ट्रेडेड फंड, जो दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड बेस्ड एक्सचेंज है, में
गोल्ड होल्डिंग 994.56 टन हो गई है।
जीएसटी रेट कट का असर बता दें कि जीएसटी रेट कट का सोने के दाम पर तो असर नहीं होगा, लेकिन इससे रोजमर्रा के कई समानों के दाम कम हो जाएंगे। जैसे खाद्य पदार्थ, डेयरी और कृषि उत्पाद, छोटी कारें, स्कूटर, बाईक, स्वास्थ बीमा, निर्माण सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरण के दाम कम हो गए हैं। हालांकि आम जनता को उम्मीद है कि त्यौहारी सीजन में सोने के दाम कम हो जाए, ताकि खरीदारी पर असर नहीं पड़े।

You may also like
Jio ने पेश किया है बहुत ही शानदार रिचार्ज प्लान, मिलेंगे से फायदे
धनश्री वर्मा का रियलिटी शो में इमोशनल ड्रामा: तलाक पर टिप्पणी से भड़कीं, दी शो छोड़ने की धमकी!
बिहार NDA सीट शेयरिंग में कई पेच, आचार संहिता लगने के बाद ही गठबंधन करेगा ठोस घोषणा
सामने आ गया नया सबूत, क्या सच में संजू सैमसन ने लपका था कैच या पाकिस्तानियों के साथ हो गया धोखा, देखें वीडियो
कर्क साप्ताहिक राशिफल 22 से 28 सितंबर 2025 : कार्यक्षेत्र में अचानक कार्यभार बढ़ जाएगा