आजकल हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक जैसी बीमारियाँ आम होती जा रही हैं। प्रदूषण, अस्वस्थ खान-पान, आलस्य और आधुनिक जीवनशैली के कारण हार्ट अटैक के मामलों में वृद्धि हो रही है। इसके चलते रोजाना कई लोगों की जान जा रही है। हाल ही में एक अध्ययन में हार्ट अटैक से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
A और B ब्लड ग्रुप के लिए उच्च जोखिम
इस अध्ययन में यह पाया गया कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप O नहीं है, उन्हें हार्ट अटैक का खतरा सबसे अधिक होता है। शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि A और B ब्लड ग्रुप वाले लोग सबसे अधिक जोखिम में हैं।
O ब्लड ग्रुप वालों के लिए कम जोखिम
इस रिसर्च में लगभग चार लाख लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें ब्लड ग्रुप A, B और O के लोग शामिल थे। परिणामों से पता चला कि A और B ब्लड ग्रुप वाले लोगों को O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में हार्ट अटैक का खतरा 8 प्रतिशत अधिक होता है।
A और B ब्लड ग्रुप वालों के लिए सावधानी
अध्ययन में यह भी देखा गया कि ब्लड ग्रुप B वालों को O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का खतरा 15 प्रतिशत अधिक है। वहीं, A ब्लड ग्रुप वालों को O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में हार्ट फेलियर का खतरा 11 प्रतिशत अधिक है।
A और B ब्लड ग्रुप वालों का उच्च जोखिम का कारण

आप सोच रहे होंगे कि A और B ब्लड ग्रुप वालों को O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में हार्ट अटैक या हार्ट फेलियर का खतरा अधिक क्यों होता है। इसका कारण यह है कि A और B ब्लड ग्रुप वालों में खून का थक्का जमने की संभावना O ब्लड ग्रुप वालों की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक होती है। जब खून अधिक गाढ़ा होता है, तो यह दिल की धमनियों को ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।
You may also like
गर्मी से जल्द मिलेगी राहत? जानें कब और कहां बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का भी अनुमान
विक्की-कैटरी अपने फ्लैट के लिए हर महीने 17 लाख रुपए देंगे
Google Wallet May Soon Let You Add a Card by Simply Tapping It
Tika Ram Jully ने केन्द्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- भाजपा सरकार द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर बनाया जा रहा है दबाव
अपने परिवार को अगर नहीं बनाना कंगाल, तो फौरन घर से बाहर कर दें ये 7 सामान ⤙