देहरादून। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने हनीमून के दौरान नैनीताल में जो किया, उससे पुलिस भी चकित रह गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीड़ित नवविवाहित महिला की सहायता की, जबकि पति का कोई अता-पता नहीं था। दरअसल, युवक ने पत्नी को अकेला छोड़कर वापस लौटने का निर्णय लिया। महिला ने जब पुलिस से मदद मांगी, तो उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की गई।
सूत्रों के अनुसार, मुरादाबाद के एक नव दंपति नैनीताल घूमने आए थे। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थलों पर घूमकर अपने हनीमून को खास बनाने की कोशिश की, लेकिन किसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने पत्नी को माल रोड पर अकेला छोड़ दिया।
जब काफी समय तक पति वापस नहीं आया, तो महिला ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। तल्लीताल पुलिस ने महिला को सुरक्षित घर भेजने की व्यवस्था की। तल्लीताल के एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि महिला का विवाह केवल दस दिन पहले हुआ था।
You may also like
अश्लील मांग ठुकराने पर 12 वर्षीय बालिका की युवक ने की हत्या
मुंबई में ईडी दफ्तर में लगी आग, कई अहम मामलों की फाइलें जलकर खाक
सेनेटरी पैड कैसे डिस्पोज करें? 90% महिलाएं गलत तरीके से इसे फेंकती हैं.. जाने राइट प्रोसेस ⤙
Pakistan Seeks China's Support Amid India's Diplomatic Pressure Post-Pahalgam Attack
अजय देवगन और रणबीर की फिल्म 7 साल बाद फिर से होगी रिलीज