पंजाब से एक चौंकाने वाली खबर आई है, जहां आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मृत्यु हो गई। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई। गोली लगने की सूचना मिलने पर उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है और अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। लुधियाना के डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि गुरप्रीत गोगी का शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घटना की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों का जमावड़ा अस्पताल के बाहर लग गया।
गुरप्रीत गोगी की अचानक मृत्यु से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। उनके समर्थक और करीबी लोग देर रात अस्पताल पहुंचे। गोगी आम आदमी पार्टी के हलका वेस्ट से विधायक थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार रात अपनी रिवाल्वर साफ कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जो उनके सिर में लग गई। इस मामले को आत्महत्या से भी जोड़ा जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
You may also like
BGauss RUV 350: धांसू लुक, 105 KM रेंज और बस ₹12,000 डाउन पेमेंट में घर लाएं ये स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर!
करिश्मा कपूर: 90 के दशक की स्टार और उनकी संपत्ति का रहस्य
मथुरा में नवविवाहिता की हत्या: ससुराल वालों पर गंभीर आरोप
25 अप्रैल को महादेव और काली माता जी कृपा से बदलेगी इन राशियों की किस्मत…
पाकिस्तान शिमला समझौते से बाहर होकर भारत का कितना नुक़सान करेगा, जानिए एक्सपर्ट से