पटना। बिहार के पूर्णिया जिले में बायसी थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 22 साल की एक लड़की के साथ बलात्कार करके हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करके 55 साल के आरोपी आजाद अली को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि लड़की का 55 साल के अली से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
जानिए पूरा मामला
पिछले डेढ़ साल से आरोपी आजाद अली और लड़की के बीच चक्कर चल रहा था। अली उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसके बाद लड़की ने अली पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। अली यह सब देखकर परेशान हो गया क्योंकि वह शादी नहीं करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।
नदी किनारे फेंका लाश
उसने रात में पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और सुनसान जगह पर ले गया। पहले उसने खुद उसके साथ संबंध बनाया। फिर वहां मौजूद 3 दोस्तों से उसका बलात्कार करवाया। उसका इससे भी मन नहीं भरा तो गला घोंटकर लड़की की हत्या कर दी। शव को नदी के किनारे दबा कर भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अली ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
You may also like
Unprecedented Heavy Rainfall Batters Delhi: IMD Issues Red Alert, 4 Dead Amid Chaos
बेटियों की सुरक्षा में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल साबित : Dotasra
तेजस्वी ने वैश्य समुदाय को सुरक्षा और विधानसभा चुनाव में टिकट देने का वादा किया
राजस्थान में भरोसे का खून! सरप्राइज के बहाने प्रेमी ने नाबालिग को बुलाकर किया दुष्कर्म, दो लोगों ने की दरिंदगी की हदें पार
कपड़े उतरवाने के लिए माधुरी के पीछे पड़ा था ये डायरेक्टर। नाम जानकार रह जाओगे हैरान 〥