लड़कें जब भी किसी को पसंद करते हैं तो उनके चेहरे पर ये भाव साफ नजर आता है। कोई भी लड़की किसी भी लड़के को देखकर ये बता सकती है कि वह उसमें दिलचस्पी ले रहा है या नहीं। लेकिन लड़कियों के दिल की बात समझना बड़ी तेड़ी खीर होती है। वह आसानी से अपनी दिलचस्पी लड़कों के सामने जाहीर नहीं करती हैं। वह अपनी असली भावनाएं शो करने में शरमाती हैं।

ऐसे में आज हम आपको लड़कियों के इशारों को समझने की टिप्स देने जा रहे हैं। जब भी कोई लड़की इस तरह के इशारे या खास व्यवहार करे तो आप समझ जाइए कि वह आपमें दिलचस्पी रखती है। इसके बाद यदि आप भी उस लड़की को पसंद करते हैं तो अपने दिल की बात कह सकते हैं। आप दोनों की सेटिंग होने के चांस इससे बढ़ जाएंगे।
प्यार होने पर लड़कियां देती हैं ऐसे इशारे1. लड़कियां जब किसी लड़के को पसंद करती है तो उसके देखने का नजरिया बदल जाता है। वह आपके चेहरे को एक खास ढंग से निहारती है। वह आपको सीधा घूरकर नहीं देखेगी। बल्कि चोरी-चोरी नजरें चुराकर निहारेगी। इस दौरान वह थोड़ी नर्वस भी हो सकती है। आपको निहारते हुए उसके चेहरे की रंगत बदल जाएगी। उसके चहरे पर एक खास मुस्कान दिखेगी।
2. जब लड़की किसी को पसंद करती है तो उससे बार-बार बात करने के बहाने खोजती हैं। वह यही कोशिश करते है कि उसके साथ अधिक से अधिक समय गुजारे। यदि कोई लड़की आपसे बिना किसी जरूरी काम के बार-बार बात कर रही है और उसे समय की परवाह नहीं है, वह अधिक से अधिक आपके साथ रहती है, तो समझ जाइए उसके दिल में आपके लिए कुछ है।
3. यदि लड़की और आपकी डायरेक्ट पहचान या बातचीत नहीं है तो वह आपके दोस्त के साथ जुड़ने की कोशिश करेगी। उससे आपके बारे में जानना चाहेगी। जब भी मौका मिले आपके करीब आना चाहेगी। इस स्थिति में आप अपने उस दोस्त से पूछ सकते हैं कि वह लड़की आपके बारे में कैसा महसूस करती है।

4. लड़की जब किसी को पसंद करती है तो उसकी बुराई नहीं सुन सकती है। ऐसे में आप अपने किसी दोस्त को उसके सामने आपकी बुराई करने को कह सकते हैं। यदि वह आपको लेकर सेंसीटिव दिखती है तो समझ जाइए वह आपको पसंद करती है। उसे ये बात अच्छी नहीं लगती कि कोई आपकी पीठ पीछे बुराई करे।
5. यदि लड़की आपको देखकर हमेशा प्यार से स्माइल करती है तो भी हो सकत है वह आप में दिलचस्पी दिखा रही है। हालांकि कुछ लड़कियां सभी से हंसकर मिलती है। ऐसे में आपको नोटिस करना होगा कि क्या वह दूसरों की तुलना में आपसे मिलते समय कुछ ज्यादा ही खुश रहती है या नहीं।
You may also like
ट्रंप अब दवा पर भी लगाएंगे टैरिफ, कहा-फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃