Himachali Khabar
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में आज सोमवार यानि 14 मार्च 2025 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तरी देश के कुछ एरियों में बरसात के बाद आमजन को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन एक फिर बार फिर दिन में धूप की तपिश ने गर्मी का अहसास करवा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 37 से 40 और न्यूनतम तापमान 19 से 23 डिग्री तक रह सकता है। वहीं यूपी, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा समेत देश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की बरसात की संभावना बन रही है।
दिल्ली में आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 15 अप्रैल को तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 20 किलोमीटर से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। अधिकतम तापमान 40.2 से 42.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 से 24.0 डिग्री तक रह सकता है। 16-17 अप्रैल को लू वापसी कर सकती है। हवाएं तेज रहेंगी। इनकी गति 20 किलोमीटर से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। इसी के साथ ही आसमान साफ रहेगा। वहीं धूप तेज रहेगी।
देश के इन हिस्सों में भी बरसेंगे बादल
पूर्व और पूर्वोत्तर देश में सोमवार को बरसात के साथ आंधी-तूफान आने की उम्मीद है। इसके साथ ही बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी अलर्ट है। इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है। हालांकि, देश के उत्तर-पश्चिमी, उत्तर भारत और मध्य भारत के अधिकतर एरिया से पश्चिमी विक्षोभ का असर सोमवार को समाप्त हो जाएगा।
You may also like
युवती को घर भेजने के लिए प्रेमी ने पुलिस को किया सौंपा
हरी सीख: अस्थमा, गठिया, लिवर और किडनी के लिए चमत्कारी उपाय
रामानगर में फार्महाउस से मिलीं मानव खोपड़ियां और हड्डियां, पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी और बच्चों की हत्या का मामला
गौमूत्र और गाय के घी के अद्भुत लाभ: स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक उपाय