कई ऐसे किसान है गन्ने की खेती करते हैं। जिसमें कुछ किसान पीले तो कुछ काले रंग के गन्ने की खेती करते हैं। जिसमें आज हम आपको एक ऐसे किसान की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जो कि पढ़े लिखे तो कम है लेकिन खेती से अच्छी खासी कमाई कर रहे हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं किसान जगदीश भाई देसाई की जो की पांचवी पास है यह भावनगर जिले के रहने वाले हैं। यह करीब 4 साल से खेती कर रहे हैं। इसमें खेती का इन्होंने अलग तरीका अपनाया हुआ है। जिससे खाद का खर्चा खत्म हो जाता है।
तो चलिए आपको बताते हैं यह कौन सी खेती करते हैं और गन्ने की खेती से एक बीघे से कितना उत्पादन मिल रहा है, उसकी कीमत क्या मिल रही है, जिससे 2 लाख तक कमाई हो रही है।
प्राकृतिक खेतीकिसान अगर प्राकृतिक खेती करते हैं तो उन्हें कम लागत में अधिक मुनाफा होगा। जैसा कि देसाई जी ने बताया कि वह जैविक खेती करते हैं। जैविक खेती के लिए वह जीवामृत, बीजामृत खाद का इस्तेमाल करते हैं जो कि खुद तैयार की जा सकती है। यह खाद बिना किसी केमिकल के तैयार होती है। जिससे गन्ना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है और उसकी अधिक कीमत भी मिलती है।
गन्ने की खेतीकाले गन्ने की खेती में उन्हें फायदा हो रहा है। वह 11 बीघा में खेती करते हैं। जिसमें गन्ने के अलावा अन्य फसलों की भी खेती करते हैं। गन्ने की खेती में उन्हें ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ती है और देसी और प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से खर्च कम आता है। खाद का खर्चा बिल्कुल खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि 10 से 11 महीने में उनकी फसल तैयार हो जाती है। गन्ने की खेती के लिए उन्होंने बीज सूरत से मंगाए थे। जिसमें उन्हें एक बीघा में 8 से 1000 मन उत्पादन मिलता है। इस तरह आप देख सकते हैं जैविक खेती से भी वह अच्छा खासा उत्पादन ले रहे हैं।
काले गन्ने की कीमतकाले गन्ने की अच्छी कीमत मिलती है। क्योंकि बिना किसी केमिकल के वह खेती करते हैं। जो कि सेहत के लिए फायदेमंद होती है। आपको बता दे की जगदीश भाई खेत से ही गन्नो की बिक्री कर देते हैं। यानी के ग्राहक इसकी खरीदी के लिए उत्सुक होते हैं। जिसमें रिटेल होलसेल करने की वह बिक्री कर देते हैं। काले गन्ने की कीमत ₹200 प्रति मन बताते हैं। जिससे एक बीघा से ही डेढ़ से दो लाख रुपए की कमाई हो जाती है। इस तरह किसानों के पास काले गन्ने की खेती भी एक अच्छा विकल्प है।
You may also like
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃
'आप' का बीजेपी पर 'शिक्षा माफिया' से गठजोड़ का आरोप, सीएम रेखा को घेरा