9 ग्रहों में शनि देव को विशेष महत्व प्राप्त है। इन्हें कर्म और न्याय का फलदाता माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के कर्म अच्छे होते हैं, उन्हें शुभ फल और जिनके कर्म बुरे होते हैं, उन्हें अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि शनि देव हमेशा जातकों पर कुदृष्टि रखते हैं। अगर शनि देव आपसे प्रसन्न हैं तो आपको ये संकेत मिलते हैं, जो आपके लिए शुभ हो सकते हैं चलिए जानते है वे शुभ संकेत कौन से हैं।
इन संकेतों से पहचानें प्रसन्न हैं शनि देव : काला कुत्ता दिखाई देना :ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं और आपको दूध पीते हुए काले रंग का कुत्ता दिखाई दे तो समझ लें कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं, इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आ रही समस्या धीरे-धीरे करके समाप्त हो रही है।
भिखारी दिखाई देना :ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर घर से बाहर जाते समय आपको कोई भिखारी कुछ खाता दिखाई दे तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है। ये संकेत है कि शनि देव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है।
गाय का इस तरह दिखाई देना :ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपको घर से बाहर जाते समय काली गाय दूध देते हुए दिखाई दे तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है। ये दर्शाता है कि शनि देव आपसे प्रसन्न हैं. ये संकेत जीवन में सुख-समृद्धि का माना जाता है।
कौआ का दिखना :अगर घर से बाहर जाते समय कौआ पानी पीते दिखाई दे तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कौआ का दिखना पितरों के प्रसन्न होने का संकेत भी माना जाता है। ये संकेत है कि आपके परिवार पर आपके पूर्वज की कृपा बनी रहेगी।
You may also like
दीपावली दीया विवाद: क्या भाजपा को अखिलेश यादव ने दे दिया 'हिंदुत्व' वाला हथियार, कहीं फीका न पड़ जाए PDA
57 मिलियन फॉलोअर वाले पॉपुलर इंस्टाग्राम क्रिएटर से ठगी, कंटेंट चोरी के फेक स्ट्राइक से डरकर 50 लाख लुटा दिए
मप्रः समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री करेंगे लोगों की शिकायतों का समाधान
Bihar Elections 2025:इंडिया ब्लॉक में सीएम फेस के तौर पर तेजस्वी का नाम आज हो सकता हैं घोषित, पीसी में हो सकती हैं घोषणा
राहत, पर चिंता भी