वर्ल्ड डेस्क। पोलैंड के कैटोविस शहर से 18 साल की लड़की की हत्या की सनसनीखेज खबर सामने आई है। हत्यारे ने बताया है कि उसने सिक्का उछालकर तय किया था कि लड़की जिंदा रहेगी या नहीं। उसने लाश के साथ रेप किया था।
मृतक लड़की की पहचान विक्टोरिया कोजील्स्का के रूप में हुई है। वह एक पार्टी से घर लौट रही थी। कोजील्स्का बस में सवार थी। उसी बस में माटेउज हेपा नाम का व्यक्ति भी मौजूद था। वह कार मरम्मत की दुकान पर अपनी शिफ्ट पूरी कर घर लौट रहा था। उसने बस में लड़की से बात की और बहला-फुसलाकर उसे अपने अपार्टमेंट में ले गया। लड़की उससे बात करते-करते सो गई।
हत्यारे ने सिक्का उछालकर किया लड़की के भाग्य का फैसला
इसके बाद माटेउज हेपा ने उसे बेरहमी से पीटा और रस्सी से गला घोंटकर मार डाला। उसने शव को प्लास्टिक में लपेटा और पुलिस से संपर्क किया। स्थानीय वेबसाइट एस्का की रिपोर्ट के अनुसार हत्यारे ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि लड़की के भाग्य का फैसला उसने सिक्का उछालकर किया था।
हत्यारे की उम्र 20 साल है। उसने पुलिस से कहा, “मैंने एक सिक्का उछाला। हेड आने पर मैंने लड़की को मार दिया। अगर टेल आता तो लड़की जिंदा होती।” कोजील्स्का का शव मिलने के चंद घंटों के अंदर पुलिस ने माटेउज हेपा को गिरफ्तार कर लिया था। उसने पुलिस से कहा, “मैं हत्या करना चाहता था।”
शिकार की तलाश में घूमता था हत्यारा
कोर्ट में माटेउज हेपा ने बताया कि वह किसी की हत्या करने की योजना बना रहा था। वह शिकार की तलाश में शहर में घूमता था। उसने कहा, “मैंने उसे घर जाने या मेरे साथ आने का विकल्प दिया। उसने मेरे साथ आने का फैसला किया। हम बैठे, बिना किसी विषय पर बात की, फिर वह सो गई। मैं रूम में कुछ देर टहलता रहा। उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। इसके बाद सिक्का उछाला। हेड आया इसलिए उसकी हत्या कर दी। मुझे नहीं पता मैंने ऐसा क्यों किया। कुछ चीजें सिर्फ हो जाती हैं। मेरा उनपर नियंत्रण नहीं है।”
माटेउज हेपा ने कहा, “कभी-कभी मैं कठिन फैसले करने के लिए सिक्का उछालता हूं। मैं उसकी छाती पर बैठ गया और उसका गला घोंटने लगा। मैंने लगा घोंटना चुना, क्योंकि इससे खून नहीं बहता। उसने सांस लेने की कोशिश की, लेकिन उसके पास लड़ने की ताकत नहीं थी। उसने संघर्ष किया, लेकिन देर हो गई थी। हत्या के बाद मैंने उसे नग्न किया और उसके साथ सेक्स किया। इसके बाद मैंने कपड़े पहनाए और उसके शव को छिपाने की कोशिश की। मैं साफ-साफ नहीं सोच पा रहा था। मैंने उसके शव को एक बैग में रख दिया। उसे कंबल से लपेट दिया था। मैंने उसे जलाने की योजना बनाई। मुझे लगा कि हत्या करने के बाद बेहतर महसूस करूंगा।”
You may also like
गर्मी में नारियल पानी 'अमृत' समान, शुद्ध नैचुरल प्रोडक्ट शरीर के जरूरी अंगों का रखता है खास ख्याल
Toyota's New 7-Seater SUV Spotted Testing in India — Launch Likely by Year-End
UP: महिला लड़के के साथ में लगी थी वो वाला काम करने में, तभी दांतों से काट लिया उसका प्राइवेट पार्ट, फिर जो हुआ वो कर देगा.....
Poco M7 Pro 5G Officially Launches in the UK with Limited-Time Discount Offer
अपनी ही मां की हत्या करने के बाद बाहर से ताला जड़कर निकल गई बेटी, वजह जान हिल जाएगा आपका दिमाग ♩