लाइव हिंदी खबर :- कर्नाटक के राज्यपाल ठावर चंद गहलोत ने शनिवार को कृषि मेला 2025 में आयोजित सीड मेला और फल-फूल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि इस मेला का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें प्रेरित करना है, ताकि अन्य किसान भी इसका लाभ उठा सके।
राज्यपाल गहलोत ने कहा कि कृषि मेला केवल एक प्रदर्शनी बल्कि यह किसानों को नई तकनीक, उन्नत बीज और खेती के आधुनिक तरीकों से जोड़ने का एक सशक्त मंच है। इस आयोजन से किसानों की आय में वृद्धि होगी। और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देंगे। इस मेले में बीज, फल-फूल, कृषि उपकरणों की नवीनतम किस्मे प्रदर्शित की गई।
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बेहतर उत्पादन और फसल प्रबंधन के तरीके बताएं। इसके अलावा ऑर्गेनिक खेती, जल संरक्षण और फसल विविधीकरण पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए। इस मेले से न सिर्फ किसानों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। बल्कि क्षेत्र के कृषि व्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलेगी।
You may also like
भोपालः गो तस्करी और गो हत्या के विरोध में हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री ओली और गृह मंत्री लेखक के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत को न्यायिक आयोग में भेजा गया
डिजाइन से लेकर फीचर्स तक, इतनी बदली नई Mahindra Bolero, हो गए ये 5 बड़े बदलाव
लालू यादव का दौर खत्म, बिहार की जनता का एनडीए में विश्वास: दिनेश शर्मा
पश्चिम बंगाल : सांसद खगेन मुर्मू पर हमले को लेकर भाजपा का राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन