Next Story
Newszop

दांतों से खून निकाल देगी विटामिन सी कमी, डॉ. ने बताया किस फल को खाने से मिलेगा

Send Push
सेहत ही एक इंसान की सबसे बड़ी पूंजी होती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को फिट रखना ही लोगों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है। वैसे फिटनेस पाना इतना भी मुश्किल नहीं है। अगर सही खानपान रखा जाए और फिजिकल तौर पर एक्टिव और स्ट्रेस फ्री रहा जाए।

हेल्दी डाइट इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे आपको जरूरी पोषक तत्व मिल पाते हैं, जो शरीर के सही विकास और रखरखाव के लिए जरूरी होते हैं। जरूरी पोषक तत्वों में से एक होता है विटामिन सी भी शामिल है। अक्सर लोग इसे कम आंकते हैं, लेकिन बता दें कि विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो शरीर को बीमारियों से बचाता है और विभिन्न कार्यों को करने में मदद करता है। यही नहीं यह आपको यंग रखने के लिए भी जरूरी है।

आप ये तो जानते ही होंगे कि विटामिन सी का सबसे बढ़िया सोर्स खट्टे फलों और कुछ सब्जियों को माना जाता है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि फल जितना खट्टा होगा उसमें विटामिन सी उतना ही अधिक होगा। ऐसे में फिर कौन सा फल चुनें, ये सबसे बड़ा सवाल बन जाता है। तो चलिए आज जानते हैं कि किस फल में सबसे ज्यादा विटामिन सी होता है और इसके सेवन के क्या फायदे मिलते हैं।

Photos- Freepik
एक दिन में कितना विटामिन सी का सेवन करना चाहिए? image

बता दें हमारा शरीर खुद विटामिन सी बनाने में सक्षम नहीं है। यह विटामिन सी को स्टोर नहीं करता है। इसलिए अपने डेली डाइट में विटामिन सी से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी है। nhs की रिपोर्ट के मुताबिक (ref), 19 से 64 साल के वयस्कों को डेली 40 मिलीग्राम विटामिन सी की आवश्यकता होती है।


किस फल में विटामिन सी सबसे अधिक मात्रा में होता है? image

अब बात आती है कि आखिर किस फल में सबसे अधिक विटामिन सी पाया जाता है। तोncbiके मुताबिक (ref), बारबाडोस चेरी में सबसे अधिक विटामिन सी होता है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आंवला विटामिन सी (एस्कॉर्बिक एसिड) का दूसरा सबसे समृद्ध नेचुरल सोर्स है,जिसमें प्रति फल लगभग 600 से 700 मिलीग्राम होता है। चूंकि विटामिन सी आसानी से उपलब्ध रहता है, ऐसे में आप डेली डाइट में आंवला को शामिल कर सकते हैं।


विटामिन सी क्यों जरूरी है? image

विटामिन सी एक शक्तिशाली नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट है। यह आपको स्वस्थ रखने और आपके शरीर को अच्छी तरह से कार्य करने के लिए आवश्यक है। विटामिन सी का सेवन करने के कई फायदे हैं:


इम्यूनिटी को रखता है मजबूत image

विटामिन सी सबसे बड़ा इम्यूनिटी बूस्टर है। यह एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट है जो व्हाइट ब्लड सेल्स के कार्य का समर्थन करके हेल्दी इम्यून सिस्टम को बनाए रखने में भूमिका निभाता है, जो संक्रमण से लड़ने के लिए आवश्यक हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि विटामिन सी की कमी से आपको बीमार होने का खतरा अधिक हो सकता है।


आयरन की कमी होने से बचाता है image

आयरन एक महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है जो शरीर में कई कार्यों के लिए जरूरी है।इसकी कमी सेएनीमिया रोग हो सकता है। विटामिन सी आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन से आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाने में मदद कर करता है, जिससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।


स्किन के लिए एक जरूरी विटामिन image

विटामिन सी स्किन को यंग बनाए रखने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यह सन डैमेज से बचाता है,कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है और घावों को ठीक करने में मदद करता है। यह चमकदार त्वचा में भी योगदान देता है और काले धब्बे और झुर्रियों को कम कर सकता है।


हड्डियों को रखता है स्ट्रॉन्ग image

क्या आप जानते हैं विटामिन सी हड्डियों के बेहतर हेल्थ के लिए भी जरूरी है। यह कोलेजन उत्पादन में सहायता करके हड्डियों के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,जो हड्डियों का एक प्रमुख घटक है। इसके साथ ही विटामिन सी हड्डियों के नुकसान और फ्रैक्चर को रोकने में भी मदद कर सकता है।


घाव भरने में करता है मदद image

यह विटामिन आपके शरीर में घावों को भरने में भी मदद करता है।क्योंकि यह कोलेजन सिंथेसिस और टिशू की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now