Cancer Horoscope Today 6 May 2025: आज कर्क राशि का करियर राशिफल : कर्क राशि के लिए आज का दिन बिजनेस और करियर के मामले में बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको आज कमाई के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जल अथवा पेय पदार्थ का काम करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होग। लेकिन कमाई के साथ ही साथ आज आपका खर्च भी बना रहेगा। आपको आज सेहत और वाहन पर भी खर्च करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको आज कुछ सकारात्मक अवसर प्राप्त होंगे। सुख साधनों की प्राप्ति के लिए भी धन खर्च कर सकते हैं। आज कर्क राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : घर परिवार के मामले में आज कर्क राशि के जातकों को अपने निकट सगे संबंधियों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप आज प्रेमपूर्ण समय बिता पाएंगे और आपको आज ससुराल पक्ष से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी कोई चिंता परेशानी भी आज दूर हो सकती है आपको आज किसी शुभ काम में भाग लेने का भी मौका मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आपको ध्यान देना होगा। आज कर्क राशि की सेहत : आज कर्क राशि के लोगों को शीतल पेय से परहेज रखना होगा। आपको आज सर्दी जुकाम से संबंधित समस्या होने की आशंका है। वैसे आज बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आज कर्क राशि के उपाय : कर्क राशि के जातकों को आज घी का दीपक जलाकर हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए और हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
You may also like
IPL 2025: 'गेंदबाजों के लिए कुछ स्विंग..', BCCI द्वारा लार पर प्रतिबंध हटाने पर मोहम्मद शमी की प्रतिक्रिया चर्चा में है..
Ceasefire Violated Again: Pakistan Opens Fire in J&K, India to Hold Nationwide Civil Defence Drills in 244 Districts
जयपुर में गरजे नरेश मीणा! कोर्ट में पेशी के दौरान दी आन्दोलन की चेतावनी, बोले - 'CM ने वादा पूरा नहीं किया तो...'
मासिक धर्म से पहले मुझे कमर और पैरों में दर्द क्यों होता है? इसके पीछे का विस्तृत कारण जानिए
World Asthma Day 2025: मोबाइल पर रील देखने से घट रही नींद, स्लीप डिस्ऑर्डर से बढ़ रहा अस्थमा का खतरा