Chhath Puja Samagri List In Hindi : छठ पूजा का त्योहार हर साल दिवाली के बाद षष्ठी तिथि के दिन से शुरू हो जाता है। यह त्योहार पूरे चार दिनों का होता है, जो नहाय खाय से शुरू होता है और उगते हुए सूर्य को जल देने के साथ इसका समापन होता है। इस बार छठ पर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में पूजा और व्रत को विधि-विधान से पूरा करने के लिए जरूरी चीजों को होना आवश्यक होता है। पहले से ही सामग्री लिस्ट तैयार करके खरीदारी करने से व्रत और पूजा के दौरान किसी चीज की कमी नहीं पड़ेगी। तो आइए जानते हैं छठ पूजा की पूर्ण सामग्री लिस्ट...
छठ पूजा 2025 की सामग्री लिस्ट (Chhath Puja Samagri List )
ऐसी मान्यता है कि छठी मईया को कुछ चीजें चढ़ाने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को चावल, चना, सिंदूर, मिठाई, सात प्रकार के फल, गुड़, घी का ठेकुआ और श्रृंगार का सामान जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने छठी मैया प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त हो सकता है।
छठ पूजा 2025 की शुरुआत 25 अक्टूबर से
इस साल नहाय खाय के 25 अक्टूबर, शनिवार को रहेगा और इसी दिन से छठ पर्व का आरंभ हो जाएगा। पहले दिन महिलाएं नदी में स्नान करती हैं और सात्विक भोजन करती हैं। माना जाता है कि इससे व्रत करने की शक्ति प्राप्त होती है। नहाय खाय के अगले दिन खरना होता है जो इस बार 26 अक्टूबर, रविवार को रहेगा। खरना के दिन शाम के समय महिलाएं रोटी और गुड़ की खीर बनाती हैं। प्रसाद का भोग लगाने के बाद उसे खुद ग्रहण करती हैं और पूरे परिवार में बांटती हैं। खरना के दिन से ही 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो जाता है।
खरना के अगले दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर जाती हैं और नदी, जल में खड़े होकर सूर्य को जल चढ़ाती हैं। साथ ही, घाट पर बैठकर महिलाएं छठी मैया के गीत गाती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। यह तिथि इस बार 27 अक्टूबर, सोमवार के दिन रहेगी। इसके अगले दिन यानी छठ पर्व के अंतिम दिन पर सुबह-सुबह महिलाएं अपने परिवार के साथ घाट पर जाती हैं और उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाती हैं। इसी के साथ छठ के कठिन व्रत का समापन हो जाता है। फिर, महिलाएं सभी के प्रसाद बांटती हैं।

- 5 पत्ते लगे हुए गन्ने
- 2 बांस की बड़ी टोकरियां
- 1 लोटा, थाली और चम्मच
- पानी वाला नारियल
- 1 गिलास, दूध और जल के लिए
- केला
- पान और सुपारी
- सुथनी
- शरीफा
- शकरकंदी
- हल्दी
- अदरक का हरा पौधा
- नाशपाती
- मूली
- डाभ नींबू
- सिंघाड़ा
- चावल
- गुड़
- मिठाई
- ठेकुआ
- चावल का आटा
- गेहूं
- शहद
- सिंदूर
- दीपक
- कलावा
- धूप
- फूल-माला
- कुमकुम
- नई साड़ी
ऐसी मान्यता है कि छठी मईया को कुछ चीजें चढ़ाने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, छठी मैया को चावल, चना, सिंदूर, मिठाई, सात प्रकार के फल, गुड़, घी का ठेकुआ और श्रृंगार का सामान जरूर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने छठी मैया प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त हो सकता है।
छठ पूजा 2025 की शुरुआत 25 अक्टूबर से
इस साल नहाय खाय के 25 अक्टूबर, शनिवार को रहेगा और इसी दिन से छठ पर्व का आरंभ हो जाएगा। पहले दिन महिलाएं नदी में स्नान करती हैं और सात्विक भोजन करती हैं। माना जाता है कि इससे व्रत करने की शक्ति प्राप्त होती है। नहाय खाय के अगले दिन खरना होता है जो इस बार 26 अक्टूबर, रविवार को रहेगा। खरना के दिन शाम के समय महिलाएं रोटी और गुड़ की खीर बनाती हैं। प्रसाद का भोग लगाने के बाद उसे खुद ग्रहण करती हैं और पूरे परिवार में बांटती हैं। खरना के दिन से ही 36 घंटे का कठिन व्रत शुरू हो जाता है।
खरना के अगले दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर जाती हैं और नदी, जल में खड़े होकर सूर्य को जल चढ़ाती हैं। साथ ही, घाट पर बैठकर महिलाएं छठी मैया के गीत गाती हैं और विधि-विधान से पूजा करती हैं। यह तिथि इस बार 27 अक्टूबर, सोमवार के दिन रहेगी। इसके अगले दिन यानी छठ पर्व के अंतिम दिन पर सुबह-सुबह महिलाएं अपने परिवार के साथ घाट पर जाती हैं और उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाती हैं। इसी के साथ छठ के कठिन व्रत का समापन हो जाता है। फिर, महिलाएं सभी के प्रसाद बांटती हैं।
You may also like

Investment Tips: सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने कैसे पांच साल में ₹31 करोड़ का फंड बनाया, सीए से समझिए निवेश की रणनीति

दिल्ली में फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, पुलिस ने किया ISIS के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

राजस्थान के 'थप्पड़बाज' SDM छोटू लाल शर्मा हुए सस्पेंड, पहली पत्नी को लेकर हुआ ये खुलासा

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने अचानक से किया अपने स्क्वाड में बदलाव, धाकड़ खिलाड़ी की हुई वापसी, भारत के लिए खतरे की घंटी

मुकेश अंबानी ने लॉन्च किए सस्ते Jio प्लान्स! रोज़ 2GB डेटा, फ्री 50GB JioAICloud, कीमत सुनकर होश उड़ जाएंगे!