दुमकाः झारखंड के दुमका जिले के सदर प्रखंड के कोदोखिचा गांव की कई महिला किसान करेला की खेती कर समाज में मिसाल पेश कर रहीं हैं। सूरजमुखी आजीविका सखी मंडल नाम की एक स्वयं सेवी संस्था के सहयोग से इस गांव की आदिवासी महिला किसान पूजा सोरेन अपनी मेहनत से आधुनिक खेती में नई पहचान बनाकर सफलता की नई इबारत लिख रही हैं।
सफलता का परचम लहराने की दिशा में अग्रसर सखी मंडल की सक्रिय सदस्य पूजा की माने तो प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त कर वह सूक्ष्म टपक सिंचाई पद्धति से उसने करेले की व्यावसायिक खेती शुरू की।
पारंपरिक खेती में सीमित आमदनी
पहले वह पारंपरिक खेती पर निर्भर थीं, जिससे सीमित आमदनी होतीथी। परन्तु सखी मंडल के माध्यम से प्राप्त जानकारी और प्रोत्साहन ने उनकी राह बदल दी। टपक सिंचाई से पौधों को समय पर नमी और पोषण मिलने लगा। इससे कम पानी में अधिक उत्पादन संभव हुआ। साथ ही, मंडल के सहयोग से पूजा बाजार से सीधे जुड़ गयीं और मध्यस्थों पर निर्भरता मुक्त होकर कम लागत और कम समय में अधिक उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन गयी है।
हर दो दिन में एक क्विंटल तक करेला का उत्पादन
पूजा की माने तो आज वह हर दो दिन में करीब 80 किलो से एक क्विंटल तक करेले की तुड़ाई कर रही हैं, जिसे 35 से 40 रुपये प्रति किलो के भाव से बेच रही हैं। लगातार उत्पादन और अच्छे दामों से उनकी आमदनी लाखों रुपये तक पहुंच गई है। उनकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर सखी मंडल की अन्य दीदियां भी आधुनिक सिंचाई और वैज्ञानिक तरीके से करेला की खेती अपना रही हैं। पूजा सोरेन अब न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा की स्रोत बन गई हैं।

You may also like
स्मार्टफ़ोन: क्या पुरानी कॉलिंग स्क्रीन वापस लाई जा सकती है?
इन लोगों को बैंक से लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर की जरूरत नहीं, केंद्र सरकार ने किया स्पष्ट
त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले- उत्तराखंड में हालात ठीक नहीं, सुधार की जरुरत
जयपुर सिटी पैलेस के शाही इतिहास के पीछे छिपी है कई खौफनाक कहानियां, वीडियो में जानकर काँप जाएगी रूह
प्रेमी के साथ 10 बार भाग चुकी विवाहिता ने किया प्रपोज, कहा- '15 दिन पति और 15 दिन प्रेमी के साथ रहूंगी'