Next Story
Newszop

गोंद कतीरा गर्मियों के लिए है सुपरफूड, लेकिन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं, ट्रेंड फॉलो करने से पहले जान लें सच

Send Push

आज के समय में सोशल मीडिया पर केवल फैशन या ब्यूटी ट्रेंड ही वायरल नहीं होते हैं, बल्कि लोग हेल्थ से जुड़े ट्रेंड को भी फॉलो और शेयर करना पसंद करते हैं। लेकिन इंटरनेट पर वायरल हो रही हर चीज पर आंख मूंदकर भरोसा कर लेना समझदारी का काम नहीं है। बल्कि किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से पहले वो आपके लिए फायदेमंद है या नहीं, इसे समझना भी जरूरी है।

अब गोंद कतीरा के ही ट्रेंड को ले लीजिए। गर्मियां शुरू हो गई हैं और ऐसे समय में गोंद कतीरा ड्रिंक की रेसिपी काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। आप सोशल मीडिया पर हर दूसरे इंसान को गोंद कतीरा वाली कूलिंग ड्रिंक पीते देख रहे होंगे। वैसे तो ये ड्रिंक गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन होता है। ये मिनरल्स बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और इससे बॉडी काफी ज्यादा रिफ्रेशिंग और हाइड्रेटेड फील करती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं अच्छे गुणों से भरपूर होने के बावजूद गोंद कतीरा हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। जी हां, कुछ लोगों को इससे दूरी बनाना ही सही रहेगा, नहीं तो उन्हें फायदे की जगह ढेर सारे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन लोगों को और क्यों गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

Photos- Freepik


इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गोंद कतीरा ड्रिंक image

शेफ श्रुति महाजन (Chef Shruti Mahajan) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में जानकारी दी है कि गोंद कतीरा क्यों कुछ लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि इन लोगों को गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए-


देखें वीडियो ​

लो बीपी से जूझ रहे लोगों को image

शेफ के मुताबिक, जिनका ब्लड प्रेशर लो रहता है उन्हें गोंद कतीरा का सेवन करने से बचाव करना चाहिए। दरअसल, इसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, इसलिए इसके अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर में गिरावट आ सकती है। ऐसे में जिसका ब्लड प्रेशर पहले से ही लो हो, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।


खराब डाइजेशन से जूझ रहे लोगों को image

इसके अलावा जिन्हें बार-बार सर्दी हो जाती है, साइनस की समस्या है या कमजोर पाचन की समस्या होती है, उन्हें भी गोंद कतीरा के सेवन से बचना चाहिए। अपने उच्च फाइबर कंटेंट के चलते यह सूजन, गैस, या दस्त की समस्या पैदा कर सकता है।


किडनी डिसऑर्डर से जूझ रहे लोगों को image

इसके अलावा शेफ के मुताबिक, अगर आपको किडनी की बीमारी है तो गोंद कतीरा का सेवन करने से पहले दस बार सोच लेना चाहिए।


पोस्टमार्टम पीरियड के दौरान image

"पोस्टपार्टम महिलाओं" को शुरुआती 40 दिन रिकवरी पीरियड के दौरान गोंद कतीरा का सेवन नहीं करना चाहिए।दरअसल, इसके कूलिंग प्रॉपर्टीज के चलते इसेपोस्टपार्टम महिलाओं के लिए रिकमेंड नहीं किया जाता है। क्योंकि यह बॉडी की नेचुरल हीलिंग प्रोसेस पर असर डाल सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now