आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक हैरतअंगेज घटना सामने आई है। यहां चंबल नदी में एक लड़का अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। तभी अचानक एक मगरमच्छ उसका पैर खींचकर गहरे पानी में ले गया। करन नाम के युवक ने बहादुरी से लड़कर अपनी जान बचाई। उसने मगरमच्छ के मुंह पर मुक्के मारे और लात से हमला किया। इस लड़ाई के दौरान वह घायल हो गया। उसके हाथ, पैर, मुंह में गंभीर चोट आई है। फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।आगरा में यह घटना चंबल नदी के कैंजरा घाट पर हुई। यहां गौंसिली गांव का रहने वाला करन सुबह करीब 9 बजे नदी में नहा रहा था। तभी एक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। मगरमच्छ उसे पानी में खींचने लगा। करन ने अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। वहां मौजूद उसके दोस्तों ने भी इस बहादुरी में साथ दिया। बीच पानी में जीवन बचाने के लिए WWE जैसी फाइट होने लगी। अस्पताल में इलाज करा रहे करन ने बताया कि वह उस समय बहुत डर गया था। उसने कहा, 'मैं बिल्कुल घबरा गया। उसने मेरा पैर अपने मुंह में दबोच लिया। अचानक हमले से मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। उसके दांत काफी नुकीले थे।' मगरमच्छ के दांत बहुत तेज थे, जिससे पैर से खून निकलने लगा। मगरमच्छ ने उस पर और भी हमले किए। मगरमच्छ के हमले में हाथ और पैर के मांस का टुकड़ा भी निकल गया है।करन के चिल्लाने पर वहां मौजूद दोस्त और अन्य लोग उसे बचाने के लिए आए लेकिन मगरमच्छ तक जाने की हिम्मत नहीं जुटाई। करन ने बताया कि उसने फिर दूसरी दिशा में घूमकर मगरमच्छ के मुंह पर मुक्के मारे। मैं 2 से 3 मिनट तक मगरमच्छ के मुंह पर मुक्के मारता रहा। इससे मगरमच्छ की पकड़ कुछ कम हुई तो मैंने झट से खुद को मुंह से बाहर खींचा और बाहर की ओर छलांग लगा दी।
You may also like
रोज एक मुट्ठी खाएं, हड्डियां रहें मजबूत और दिमाग बने तेज
Rajasthan: जयपुर में कार से स्टंटबाजी, सड़क पर चलते चार युवकों को मारी टक्कर, घटना देख हो जाएंगे आप भी....
Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार ऐसा काम करने वालों को नर्क में मिलती है जगह; क्लिक कर जानें
रूबी देवी बनकर रह रही बंगालदेशी रूबीना गिरफ्तार, दो बच्चे भी पकड़े गए
केदारनाथ में हेली एम्बुलेंस सेवा में आई खराबी, पायलट ने कराई आपात लैंडिंग