रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड का मौसम 18 जुलाई 2025: उत्तराखंड के टिहरी, हरिद्वार, अल्मोड़ा और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद के लिए भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है। अन्य जनपदों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है।
देहरादून में सुबह से धूप खिलने और शाम के समय बौछारें पड़ने का सिलसिला चल रहा है। हालांकि गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे और 10 बजे तक अच्छी खासी बारिश भी हुई। सुबह के समय हुई बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे।
देहरादून में आज आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। देहरादून का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 19.4 और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like
Monsoon Tips: सिर्फ ₹5 में पाएं एसी जैसी ठंडक, उमस भरे कमरे से मिलेगी झटपट राहत!
क्या अकबर सच में था 'महान'? चित्तौड़ के जौहर, 30 हजार निर्दोषों की हत्या और अक्षय वट पर कब्जे की कहानी से उठते हैं कई सवाल
भारत में जल्द आएगा सुपरफास्ट Starlink इंटरनेट, मौजूदा स्पीड से 10 गुना तेज होगा कनेक्शन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम का मिजाज : उमस से बढ़ेगी बेचैनी, जानें कब होगी बरसात