दरभंगाः पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी राजकुमारी देवी को घर से निकालने के मसले पर सियासत तेज हो गई है। पूर्व सांसद प्रिंस राज ने परिवार में चल रहे विवाद पर चिराग पासवान जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर में हुए झगड़े की जानकारी पड़ोसियों को नहीं मिल पाती, लेकिन पटना वाले को पता है। प्रिंस राज ने कहा कि अगर मां की तबीयत खराब थी, तो पटना से डॉक्टर लेकर आना चाहिए था, न कि राजनीति करना चाहिए था। उन्होंने कहा-' मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है।'प्रिंस राज दरभंगा में पार्टी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व मंत्री पशुपति कुमार पारस ने भी संबोधित किया। चिराग पासवान पर राजनीतिक लाभ लेने की साजिश का आरोपराजनीतिक हलकों में चर्चा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के परिवार में संपत्ति विवाद बढ़ता ही जा रहा है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी मां और रामविलास पासवान की पहली पत्नी राजकुमारी देवी ने अपनी दो देवरानियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बात पर अपना चुप्पी तोड़ते हुए प्रिंस राज ने कहा कि यह राजनीतिक लाभ लेने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है। इससे पहले भी 2020 के चुनाव से ठीक पहले भी इसी तरह का षडयंत्र रचा गया था। पांच वर्ष बाद भी फिर से वही नाटक किया जा रहा है। नीतीश कुमार का इलाज चुनाव में अब जनता करेगी-प्रिंससम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद प्रिंस राज ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सीधा हमला करते हुए बोला वह बीमारू मुख्यमंत्री हो गए है। उनका इलाज आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता करने वाली है। हालांकि यह पूछने पर की उनकी पार्टी का गठबंधन किसके साथ होगा इस पर उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल हमलोगों का गठबंधन बिहार की जनता से है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार दलित विरोधी सरकार चल रही है। इस सरकार को किसी से कोई मतलब नहीं है, चाहे वो हमारे अल्पसंख्यक समुदाय के भाई हो यह दलित हो किसी से कोई लेना देना नहीं है। इस सरकार का इनको सिर्फ और सिर्फ अपना कुर्सी बचाने से मतलब है। आगे उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अभी नीतीश कुमार जिनके साथ सरकार चला रहे है जब वो विपक्ष में थे तो यही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन सभी की ओर से बीमार मुख्यमंत्री कहा करते थे। वक्फ बिल पर नीतीश-चिराग पर साधा निशानाप्रिंस राज ने वक्फ संशोधन बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास होने पर नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब उनका असली चेहरा सामने आ गया है। आने वाले समय में कोई भी अल्पसंख्यक और दलित समाज के लोग दोनों का साथ नहीं देंगे। उनकी पार्टी इस बिल का विरोध करती है। 20 वर्षों में बिहार का विकास नहीं हुआइस दौरान पशुपति पारस ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार पिछले 20 सालों से चल रही है, लेकिन बिहार का विकास नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन में बिहार में एक भी कारखाना नहीं खुल सका है, जिस कारण बिहार से युवाओं का पलायन नहीं रुक पा रहा है।
You may also like
ट्रंप अब दवा पर भी लगाएंगे टैरिफ, कहा-फार्मा इंडस्ट्री के लिए टैरिफ छूट जल्द समाप्त होगी
DRDO GTRE Recruitment 2025: अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन शुरू; डिटेल्स देखें यहाँ
Volkswagen Tiguan R-Line India Launch on April 14: Bigger Display, HUD, AWD & More Confirmed
Nissan Magnite Offers Up to ₹55,000 in Benefits During April Hattrick Carnival
पवित्र जल पिलाया-फिर 7 दिन तक बेहोश महिलाओं से बनाए संबंध, साथियों संग मिलकर तांत्रिक ने किया ये कांड ⁃⁃