दुबई: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सुपर-4 मुकाबले में खूब बवाल देखने को मिला। भारतीय टीम ने मुकाबले को तो एकतरफा अपने नाम कर लिया लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारत को चिढ़ाने की कोशिश की। रऊफ ने भारतीय फैंस की ओर '6-0' वाला इशारा किया। इसके साथ ही उन्होंने विमानों को मार गिराए जाने की नकल भी की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सैन्य संघर्ष को लेकर पाकिस्तान ने अपुष्ट दावा किया था कि उसने भारत के 6 लड़ाकू विमान गिरा दिए।
अर्शदीप सिंह ने इशारों में जवाब दिया
पाकिस्तान ने 6 विमान गिराए जाने का कोई सबूत नहीं दिया था। अब प्रेस कॉन्फ्रेंस में वहां से अधिकारियों से मीडिया ने सबूत मांगे तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर हर तरफ है। हारिस रऊफ का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का भी एक वीडियो वायरल है। इसमें अर्शदीप सिंह ने इशारा करके पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ को जवाब दिया है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
भारत को मुकाबले में एकतरफा जीत मिली
एशिया कप 2025 के ग्रुप राउंड के मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। सुपर-4 में टीम इंडिया 6 विकेट से विजेता रही। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 171 रन बनाए। एक समय टीम 180 पार जाती दिख रही थी लेकिन 11वें से 16वें ओवर के बाद भारतीय गेंदबाजों ने एक भी बाउंड्री नहीं दी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने पहली ही गेंद पर शाहीन अफरीदी को छक्का मार दिया। यहां से भारत ने मैच का दबदबा बना लिया। बैटिंग पावरप्ले में भारत ने 69 रन जोड़े। 59 गेंदों पर गिल और अभिषेक की सलामी जोड़ी ने 105 रन जोड़े। इसने भारत की जीत पक्की कर दी। गिल ने 28 गेंद पर 47 जबकि अभिषेक ने 39 गेंद पर 74 रन बनाए। रही सही कसर 19 गेंद पर नाबाद 30 रन बनाकर तिलक वर्मा ने पूरी कर दी।

You may also like
बंगाल स्कूल नौकरी घोटाला : मंत्री की हिरासत पर ईडी की अर्जी पर फैसला अब बुधवार को
दही खाने के बाद इन 4 चीजों से रहें सावधान, वरना शरीर में बन सकता है जहर!
क्या आपकी टूथब्रश हर सुबह आपको` धीरे-धीरे ज़हर दे रही है? जानिए सच और बचाव के तरीके
सिर्फ 1 रुपये की यह चीज 7 दिन में पुरुषों की हर कमजोरी को जड़ से खत्म कर देगी!
गुजरात : अग्नि बीमा धोखाधड़ी मामले में सीबीआई कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, 5 साल की सजा और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया