अगली ख़बर
Newszop

आज का वृश्चिक राशिफल, 3 नवंबर 2025 : व्यापार में नुकसान की आशंका, हनुमान जी की करें उपासना

Send Push
Scorpio Horoscope Today, 3 November 2025: आज वृश्चिक राशि वालों का करियर राशिफल : आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए किसी प्रकार का आर्थिक घाटा या नुकसान देखने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ा ऑर्डर रद्द होना, पेमेंट डूबने जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में आज जोखिमपूर्ण सौदे करने से बचें और पुराने खातों का मिलान अवश्य करें। नौकरीपेशा लोगों को भी संयम और सतर्कता से काम लेना चाहिए। कुछ कर्मचारी अतिरिक्त लाभ कमाने के प्रलोभन में किसी अनुचित कार्य जैसे रिश्वत या गलत लेन-देन की ओर आकर्षित हो सकते हैं।

आज वृश्चिक राशि वालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार में आज का वातावरण शांत और सकारात्मक रहेगा। घर में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों की प्रवृत्ति बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

आज वृश्चिक राशि वालों की सेहत का हाल : स्वास्थ्य की दृष्टि से आज पाचन संबंधी समस्या या बवासीर से जुड़ी परेशानी हो सकती है। खानपान में लापरवाही न करें और हल्का, सुपाच्य भोजन करें।

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय : दिन को शुभ बनाने के लिए आज पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होगी और कार्यों में धीरे-धीरे सुधार देखा जाएगा।


न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें