फैसलाबाद: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले को एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए मैच को साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 9 विकेट पर 269 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 59 गेंद रहे मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। 3 मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गई है।
पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को पहले ही ओवर में फखर जमां के रूप में बड़ा झटका लगा। वह खाता भी नहीं खोल पाए। फखर को आउट करने वाले नांद्रे बर्गर ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को भी चलता कर दिया। बाबर ने 11 जबकि रिजवान ने 4 रन बनाए। 22 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद सईम आयूब और सलमान आगा ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों ने टीम को 100 के पार पहुंचाया और अपने अपने अर्धशतक पूरे किए।
53 रन बनाकर आयूब कोर्बिन बोर्श का शिकार बने। सलमान आगा ने 69 रन नबाए। मोहम्मद नवाज ने 59 गेंद पर 59 रन बनाकर पारी को फिनिशिंग टच दिया। नांद्रे बर्गर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। नकबायोमजी पीटर को भी तीन विकेट मिले।
डिकॉक ने ठोका तूफानी शतक
पाकिस्तान को क्विंटन डिकॉक और लुआन-ड्रे प्रीटोरियस की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 81 रनों की साझेदारी हुई। डिकॉक इस सीरीज से संन्यास के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। प्रीटोरियस अर्धशतक लगाने से चूक गए। 40 गेंद पर 46 रन बनाकर वह मोहम्मद वसीम जूनियर का शिकार बने।
इसके बाद डिकॉक को टोनी डे जोर्जी का साथ मिला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 153 रन जोड़े। डिकॉक ने अपने वनडे करियर में 22वां शतक ठोका। जोर्जी 63 गेंद पर 76 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के मारे। 41वें ओवर में साउथ अफ्रीका ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। डिकॉक ने 119 गेंद पर 123 रन बनाए। उन्होंने 8 चौकों के अलावा 7 छक्के मारे।

You may also like

दावा: भारतीय पैसे से होगा न्यूजीलैंड क्रिकेट में तख्तापलट? IPL जैसी लीग कराकर बदली जाएगी सत्ता

Jail Warder Vacancy 2025: 10वीं पास लड़के-लड़कियां बनें जेल वार्डर, 1700+ वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू, ₹63000 तक सैलरी

'वंदे मातरम् से नेहरू ने जानबूझकर हटवाए मां दुर्गा के छंद', बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

थार रेगिस्तान में त्रिशूल अभ्यास: रैप्टर ब्रिगेड ने दिखाई ताकत और युद्ध क्षमता, देखें भारतीय सेना के युद्ध कौशल का शानदार प्रदर्शन

क्या है अब्राहम समझौता, जिसके तहत कजाकिस्तान मिलाएगा इजरायल से हाथ?