बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी को असरानी के नाम से जाना जाता था। उन्होंने फैंस और फिल्म जगत पर अपनी अमित छाप छोड़ी। उन्होंने पर्दे पर ना सिर्फ अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाईं, बल्कि अपनी जिंदादिली के लिए भी मशहूर थे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ये मौत से 10 दिन पहले का वीडियो है। इसमें वो एक इवेंट में स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं।
सिंगर पिंकी मैदासानी ने असरानी के इस वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट किया है। इसमें असरानी म्यूजिक इंजॉय कर रहे हैं और अपने आसपास के लोगों के साथ डांस कर रहे हैं। शुरुआत में वो सहारे के साथ खड़े रहते हैं, लेकिन धीरे धीरे वो मस्ती में झूमने लगते हैं। उनका ये अंदाज देख वहां मौजूद हर शख्स मुस्कुरा देता है।
असरानी का वीडियो
मौत से 10 दिन पहले झूम रहे थे असरानी
पिंकी मैदासानी ने इस वीडियो के साथ एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है, 'पिछले प्रोग्राम में सिर्फ 10 दिन पहले वो मंच पर थे और सिंधी धुनों पर नाच रहे थे। वाह, उन्होंने क्या ही शानदार जिंदगी जी। एक सच्चे रत्न, कलाकार और हमारे अपने दिग्गज, असरानी साहब।'
असरानी की मौत की वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, असरानी को चार दिन पहले हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों का कहना था कि उनके फेफड़ों में पानी जमा हो गया था। 20 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। वो 84 साल के थे। उनके निधन से इंडस्ट्री सदमे में डूब गई। सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार तक ने सोशल मीडिया पर शोक जताया।

You may also like
मशहूर सिंगर किंग ने अपनी सफलता का सीक्रेट किया शेयर
सिडनी वनडे में खेल सकते हैं कुलदीप यादव: पार्थिव पटेल
गहना वशिष्ठ का चौंकाने वाला खुलासा: डायरेक्टर ने किया रेप
आसियान समिट में केंद्र की मोदी सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे एस जयशंकर, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
चेन्नई तट पर बना जहरीला झाग, मछुआरों की आजीविका खतरे में