आज का मौसम 11 सितंबर 2025: दिल्ली में एक बार फिर उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिनभर धूप रहेगी। बीच-बीच में हल्के-हल्के बादल भी देखने को मिल सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना कम है। तापमान बढ़ेगा और उमस लोगों को परेशान करेगी। 15 सितंबर तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में भारी बारिश होने की उम्मीद है। सिक्किम में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। 12 सितंबर तक थोड़े बादल रहेंगे। लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। 13 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 14 और 15 सितंबर को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
आपके शहर में आज कितना रहेगा तापमान?
IMD वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने मौसम के बारे में कुछ और जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'उत्तर-पश्चिम भारत में ज्यादा बारिश नहीं होगी। जम्मू-कश्मीर में 14 सितंबर के आसपास, हिमाचल प्रदेश में 13-14 सितंबर को और उत्तराखंड में 12 से 15 सितंबर के आसपास भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी भारत में आगामी सप्ताह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। सिक्किम में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।'
यूपी के मौसम का हालमौसम विभाग के अनुसार, 11 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। इस दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मतलब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना कम है।

You may also like
Stocks in News 12 September 2025: Infosys से लेकर Maruti तक, NBCC से SBI तक, आज इन शेयरों में उठापटक के पूरे कारण जानिए
नेपाल के 'जेन ज़ी' विरोध प्रदर्शन में शामिल नौजवान अब अफ़सोस क्यों जता रहे- ग्राउंड रिपोर्ट
Rajasthan weather update: प्रदेश में फिर से मौसम लेगा यू-टर्न, इस दिस से सक्रिय होने जा रहा है नया सक्रिय
भ्रष्टाचार पर एसीबी का बड़ा वार! लाखों की घूसखोरी करते हुए महिला AEN समेत पकडे गए 4 लोग
Rajasthan Rail News: जयपुर के दो रेलवे स्टेशनों का बदलेगा नाम, राज्य को रेल मंत्री ने दिया दो नयी Vande Bharat ट्रेनों का तौहफा