अगली ख़बर
Newszop

विदेश से वापस बुलाया और बना दिया राज्य के सभी IAS का 'बॉस', तीन सीनियरों को पीछे छोड़ मिली जिम्मेदारी

Send Push
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने सीनियर आईएएस विकास शील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। विकाश शील 1994 बैच के अधिकारी हैं। 30 सितंबर को रिटायर हो रहे मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन की जगह लेंगे। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी विकास शील केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें पिछले साल कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया था।



30 जून को संभालेंगे कार्यभार

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें इस महीने की शुरुआत में एडीबी (मनीला) से भारत वापस बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि विकास शील रायपुर जिले समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर कलेक्टर रह चुके हैं। अमिताभ जैन 30 जून को मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन उन्हें तीन महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।



कौन हैं विकाश शील

नए मुख्य सचिव विकास शील का जन्म जून 1969 में हुआ था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वह 1994 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से बीई और एमई किया है। वह एमपी कैडर के अधिकारी थे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर को चुना था। रायपुर और बिलासपुर के कलेक्टर भी रह चुके हैं।



तीसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्य सचिव होंगे

30 सितंबर को पदभार ग्रहण करने के बाद वे करीब 3 साल 9 महीने तक मुख्य सचिव रहेंगे। सबसे लंबा कार्यकाल के मामले में वे प्रदेश के तीसरे सचिव होंगे। सबसे ज्यादा लंबा कार्यकाल अमिताभ जैन का रहा है, जिन्होंने चार साल 10 महीने तक यह जिम्मेदारी संभाली। उनके बाद विवेक ढांड ने 3 साल 11 महीने तक राज्य के मुख्य सचिव रहे।



सीनियर अधिकारियों को छोड़ा पीछे

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव बनने की रेस में कई सीनियर अधिकारियों के नाम शामिल थे लेकिन विकासशील ने सभी को पीछे छोड़ दिया। 1991 बैच की आईएस अधिकारी रेणु गोनेला पिल्ले का नाम सबसे आगे थे। उसक बाद 1992 बैच के आईएएस अधिकारी सुब्रत साहू का नाम शामिल था। 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल का नाम भी मुख्य सचिव बनाए जाने की रेस में शामिल था।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें