Next Story
Newszop

लिवर सड़ाने में देर नहीं लगाती 3 चीजें, डॉ. की चेतावनी- तुरंत कर दें बंद

Send Push
लीवर शरीर का एक सबसे आवश्यक अंग है, जो हमें स्वस्थ रखने के लिए 500 से अधिक जरूरी कार्यों में जरूरी भूमिका निभाता है। ऐसे में इसे चकाचक रखना बेहद जरूरी है, ताकि इसके फंक्शनिंग में कोई गड़बड़ी न आए। लेकिन सेडेंटरी लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान लीवर से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाने का काम करती हैं।

बता दें दुनिया भर में हर साल लिवर की बीमारी से बड़ी संख्या में लोगों को निदान किया जाता है। लेकिन लीवर से जुड़े ऐसे कई रोग हैं, जिनका आप सही लाइफस्टाइल और खानपान में जरूरी बदलाव करके बचाव कर सकते हैं।

लीवर को स्वस्थ रखने के लिए जितना जरूरी है हेल्दी फूड्स का चयन करना, उतना ही जरूरी है कुछ अनहेल्दी फूड्स से परहेज करना। डॉक्टर सौरभ सेठी, जो एक जाने माने Gastroenterologist हैं, ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन ऐसे ही फूड्स के बारे में जानकारी दी है, जिनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Photos- Freepik
देखें वीडियो ​

लीवर को हेल्दी रखने के लिए क्या न खाएं? image

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सौरभ सेठी ने बताया कि लीवर की सुरक्षा के लिए इन निम्नलिखित तीन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए-


फ्रुक्टोज से भरपूर फूड्स image

फ्रुक्टोज आमतौर पर शुगरी ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड स्नैक्स में पाया जाता है और लगभग पूरी तरह से लीवर द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इससे समय के साथ फैट का निर्माण हो सकता है,जिससे फैटी लीवर डिजीज का खतरा बढ़ सकता है।


इंडस्ट्रीज सीड ऑयल image

इसके अलावा डॉक्टर ने सोयाबीन,कोर्न और सूरजमुखी जैसे औद्योगिक सीड ऑयल से भी परहेज करने की सलाह दी है। इनमें ओमेगा 6 फैट की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में सेवन करने पर,वे इंफ्लेमेशन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ावा दे सकते हैं,दोनों ही लीवर के लिए हानिकारक हैं।


फ्रूट जूस image

क्या आप जानते हैं फलों के जूस से भी लीवर हेल्थ पर असर पड़ता है। यहां तक कि नेचुरल 100 परसेंट जूस में भी हाई फ्रुक्टोज होता है और कोई फाइबर नहीं होता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है,जिससे लीवर में फैट जमा होने लगता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now