'बिग बॉस 19' के पिछले यानी 27 अक्टूबर के एपिसोड में खूब बवाल मचा। अशनूर और अभिषेक ने नियमों का उल्लंघन किया। बिग बॉस के बार-बार टोकने पर भी माइक नहीं पहना, जिसका खामियाजा पूरे घर को भुगतना पड़ा। अभिषेक, अशनूर और मृदुल तिवारी को छोड़कर बिग बॉस ने सजा के तौर पर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया। इसी पर सभी लोग अभिषेक और अशनूर से भिड़ गए थे। सबसे ज्यादा कुनिका सदानंद और शहबाज में गुस्सा था। अब कुनिका बदले के मोड में हैं और वह घर में खूब हंगामा मचाने वाली हैं। इसकी झलक 'बिग बॉस 19' के 28 अक्टूबर के प्रोमो में भी देखने को मिली।
'बिग बॉस 19' में 28 अक्टूबर के एपिसोड में क्या-क्या हुआ, पढ़िए अपटेड्स:
झगड़े के साथ शुरू हुआ दिन, अशनूर और फरहाना भिड़ीं
एपिसोड झगड़े से ही शुरू होता है। अशनूर जब अमल से कहती हैं कि वह उनके बारे में फेक नैरेटिव सेट न करें, तो फरहान उनसे भिड़ जाती हैं। फरहाना, अशनूर से दफा होने को बोलती हैं। अशनूर फिर फरहाना को 'वैंप' बुलाती हैं। दोनों एक-दूसरे के कैरेक्टर पर उंगलियां उठाती हैं। फरहाना का हाथ तभी प्रणित से टच हो जाता है फिर उन दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है।
कुनिका का मृदुल पर अटैक, गौरव ने दिया जवाब, फरहाना को भी चुप करवाया
उधर, कुनिका भी गुस्सा जाहिर करती हैं कि कैप्टन मृदुल ने कहा था कि किसी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी और यहां सब नॉमिनेट हो गए। गौरव खन्ना यह देख मृदुल का बचाव करते हैं और कुनिका को करारा जवाब देते हैं। उधर, फरहाना चुप नहीं होतीं। वह अशनूर और अभिषेक को गालियां देती रहती हैं। गंदा-गंदा बोलती हैं, जिसे देख गौरव उन्हें चुप रहने को बोलते हैं। वह फरहाना से कहते हैं कि तुझे चिल्लाना है चिल्ला, गालियां मत दे।
मृदुल ने खुद लगाया आटा, कुनिका और तान्या का ड्यूटी से इनकार
तान्या फिर मृदुल के पास आती हैं और बोलती हैं कि कुनिका मैम बुला रही हैं। आटा कौन लगाएगा, रोटियां कौन बनाएगा और बर्तन... मृदुल किचन में जाते हैं। कुनिका और नीलम ने पहले ही घर का काम करने से हाथ उठा दिए थे। मृदुल बोलते हैं कि मैं आटा लगा दूंगा, आप रोटी नहीं बनाओगे। मृदुल चुपचाप आटा लगाते हैं और कुनिका-नीलम देखती रहती हैं।
प्रणित और अभिषेक की हुई लड़ाई
मृदुल भी अभिषक और अशनूर के पास जाते हैं और कहते हैं कि उन लोगों ने खाना बनाने से मना कर दिया है, तो आप रोटियां उन्हें बनानी होंगी। मृदुल बाद में तान्या से बर्तन साफ करने के लिए बोलते हैं, तो मना कर देती हैं। तान्या कहती हैं कि वह कोई ड्यूटी नहीं करेंगी। उधर, प्रणित जाकर अभिषेक को समझाते हैं कि वह मृदुल के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अभिषेक के फेवर में फैसला लिया। अभिषेक कहते हैं कि वह उन्हें डिक्टेट नहीं कर सकते कि क्या करना है और क्या नहीं।
अभिषेक ने फिर किया पोक, तो कुनिका ने दे डाली धमकी
अब आती है ब्रेकफस्ट की बारी। कुनिका एंड ग्रुप कोई ड्यूटी करने से मना कर देते हैं, तो अशनूर नाश्ता बनाती हैं। वह पोहा बनाती हैं और मृदुल सबसे पहले उसे गार्निश करके कुनिका को देने जाते हैं। कुनिका बोलती हैं कि इसमें नींबू नहीं है। अशनूर कहती हैं कि उन्होंने नींबू डाला है। पर तभी अभिषेक बीच में बोल पड़ते हैं कि खाना है तो ऐसा ही मिलेगा, वरना खुद बनाओ। मृदुल, अभिषेक को रोकते हैं और पूछते हैं कि वह क्यों बार-बार पोक कर रहे हैं। बाद में कुनिका किचन में जाती हैं और अभिषेक से कहती हैं- बाहर तो निकल बेटा, सीनियर सिटिजन को परेशान करने के लिए ऐसे चक्कर कटवाऊंगी ना पता चल जाएगा।
कुनिका का पैन बजाते हुए घर में कोहराम, फरहाना-मृदुल की लड़ाई
कुनिका किचन एरिया में जाती हैं और वहां से एक पैन उठाकर उसे जोर-जोर से पूरे घर में बजाने लगती हैं। वह घरवालों की नाक में दम कर देती हैं और पैन को लगातार बजाती रहती हैं। माहौल शांत नहीं होता तो सभी घरवाले पैन की थाप पर नाचना शुरू कर देते हैं। फरहाना बार-बार कुनिका को टारगेट करती हैं और पूछती हैं कि जब उन्हें ड्यूटी करनी ही नहीं है, तो किचन में क्यों जा रही हैं। लेकिन कुनिका आड़े-टेढ़ें मुंह बनाकर और तरह-तरह की आवाज निकालकर फरहाना को चिढ़ती है, जिसे देख सब हंसते हैं।

Ashnoor aur Abhishek ki mistake par ho rahi hai ghar mein ghamaasaan argument, kya hogi iss mudde par koi settlement? 🫣
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 28, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now: https://t.co/wpGGfH0z0T pic.twitter.com/iV8eiJL0BG
कुनिका का मृदुल पर अटैक, गौरव ने दिया जवाब, फरहाना को भी चुप करवाया
उधर, कुनिका भी गुस्सा जाहिर करती हैं कि कैप्टन मृदुल ने कहा था कि किसी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी और यहां सब नॉमिनेट हो गए। गौरव खन्ना यह देख मृदुल का बचाव करते हैं और कुनिका को करारा जवाब देते हैं। उधर, फरहाना चुप नहीं होतीं। वह अशनूर और अभिषेक को गालियां देती रहती हैं। गंदा-गंदा बोलती हैं, जिसे देख गौरव उन्हें चुप रहने को बोलते हैं। वह फरहाना से कहते हैं कि तुझे चिल्लाना है चिल्ला, गालियां मत दे।
मृदुल ने खुद लगाया आटा, कुनिका और तान्या का ड्यूटी से इनकार
तान्या फिर मृदुल के पास आती हैं और बोलती हैं कि कुनिका मैम बुला रही हैं। आटा कौन लगाएगा, रोटियां कौन बनाएगा और बर्तन... मृदुल किचन में जाते हैं। कुनिका और नीलम ने पहले ही घर का काम करने से हाथ उठा दिए थे। मृदुल बोलते हैं कि मैं आटा लगा दूंगा, आप रोटी नहीं बनाओगे। मृदुल चुपचाप आटा लगाते हैं और कुनिका-नीलम देखती रहती हैं।
Ghar mein machega hungama, jab Mridul se karwaayengi kitchen ka kaam Kunickaa! 👀
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 27, 2025
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/hR5k2JejK4
प्रणित और अभिषेक की हुई लड़ाई
मृदुल भी अभिषक और अशनूर के पास जाते हैं और कहते हैं कि उन लोगों ने खाना बनाने से मना कर दिया है, तो आप रोटियां उन्हें बनानी होंगी। मृदुल बाद में तान्या से बर्तन साफ करने के लिए बोलते हैं, तो मना कर देती हैं। तान्या कहती हैं कि वह कोई ड्यूटी नहीं करेंगी। उधर, प्रणित जाकर अभिषेक को समझाते हैं कि वह मृदुल के साथ इस तरह का बर्ताव क्यों कर रहे हैं, जबकि उन्होंने अभिषेक के फेवर में फैसला लिया। अभिषेक कहते हैं कि वह उन्हें डिक्टेट नहीं कर सकते कि क्या करना है और क्या नहीं।
अभिषेक ने फिर किया पोक, तो कुनिका ने दे डाली धमकी
अब आती है ब्रेकफस्ट की बारी। कुनिका एंड ग्रुप कोई ड्यूटी करने से मना कर देते हैं, तो अशनूर नाश्ता बनाती हैं। वह पोहा बनाती हैं और मृदुल सबसे पहले उसे गार्निश करके कुनिका को देने जाते हैं। कुनिका बोलती हैं कि इसमें नींबू नहीं है। अशनूर कहती हैं कि उन्होंने नींबू डाला है। पर तभी अभिषेक बीच में बोल पड़ते हैं कि खाना है तो ऐसा ही मिलेगा, वरना खुद बनाओ। मृदुल, अभिषेक को रोकते हैं और पूछते हैं कि वह क्यों बार-बार पोक कर रहे हैं। बाद में कुनिका किचन में जाती हैं और अभिषेक से कहती हैं- बाहर तो निकल बेटा, सीनियर सिटिजन को परेशान करने के लिए ऐसे चक्कर कटवाऊंगी ना पता चल जाएगा।
कुनिका का पैन बजाते हुए घर में कोहराम, फरहाना-मृदुल की लड़ाई
कुनिका किचन एरिया में जाती हैं और वहां से एक पैन उठाकर उसे जोर-जोर से पूरे घर में बजाने लगती हैं। वह घरवालों की नाक में दम कर देती हैं और पैन को लगातार बजाती रहती हैं। माहौल शांत नहीं होता तो सभी घरवाले पैन की थाप पर नाचना शुरू कर देते हैं। फरहाना बार-बार कुनिका को टारगेट करती हैं और पूछती हैं कि जब उन्हें ड्यूटी करनी ही नहीं है, तो किचन में क्यों जा रही हैं। लेकिन कुनिका आड़े-टेढ़ें मुंह बनाकर और तरह-तरह की आवाज निकालकर फरहाना को चिढ़ती है, जिसे देख सब हंसते हैं।
You may also like

फर्जी का किंग... बाबर आजम का बुरा हाल, पहले छोड़ा कैच, फिर खाता भी नहीं खुला, पाकिस्तान पर बने बोझ

गुना में किसान की कुचलकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह नागर गिरफ्तार

इस्तांबुल में पाकिस्तान के साथ वार्ता विफल होने के बाद अफगानिस्तान ने 'कड़ी प्रतिक्रिया' की दी चेतावनी

राम जन्मभूमि परिसर में चौपाइयों पर प्रसंग आधारित हुआ नृत्य

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत, तीन घायल