अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 Highlights: प्रणित बने घर के नए कैप्टन, मालती और अमल की हुई तगड़ी लड़ाई, गौरव से भिड़ीं फरहाना

Send Push
एपिसोड की शुरुआत वीकली राशन टास्क के साथ शुरू होती है। इसके साथ ही नया कैप्टन भी तय होता। राउंड शुरू होता है तो नीलम और कुनिका मिलकर अशनूर को ब्लॉक करती हैं। इस टास्क में प्रणित जीत जाते हैं और घर के नए कैप्टन बन जाते हैं। घरवालों को उनका 50% राशन और तीन अन्य आइटम दिए जाते हैं। मालती, अमल को 'गटर' बोलती हैं। अमल को बुरा लगता है और मालती से कहते हैं कि वह तमीज से बात करें। मालती यह कहकर वहां से चली जाती हैं कि बाद में बात करेंगे।


मालती पर भड़कीं तान्या, अमल के भी भरे कान
तान्या को पता चलता है तो वह भड़क जाती हैं। इसके बाद वह मालती के खिलाफ अमल के कान भरती हैं। तान्या कहती हैं, 'मालती बाहर से ये देखकर आई होगी कि तुम ट्रेंड कर रहे हो और वो कोशिश कर रही है हर वक्त तेरे साथ कुछ एंगल बनाने की। मैं लव एंगल नहीं बोल रही पर वो किसी भी तरह से तुझसे इंगेज होती है।' अमल कहते हैं कि तान्या इस बात को यहीं छोड़ दे।


मालती ने अमल को समझाया- मैंने नहीं तुमने मुझे गटर बोला

मालती फिर अमल के पास जाती हैं और कहती हैं, 'पहले बात सुन ले क्या है। जो बात है ही नहीं तूने बात का बतंगड़ बनाया है। मैं ये कह रही थी कि इसे धक्का खाने का शौक है, जहां धक्का मिलता है, वहां चला जाता है।' मालती फिर कहती हैं कि अमल ने पहले उनके लिए गटर शब्द का इस्तेमाल किया। वो ऐसे शब्द या बातें किसी को बोलती भी नहीं हैं।

नीलम ने ड्यूटी के वक्त मारी पलटी, फरहाना से हुई बहस
अब बारी आती है कि घर की ड्यूटी की। प्रणित सबको बताते हैं कि कौन क्या काम करेगा। नीलम को डिनर की जिम्मेदारी, फरहाना और तान्या को चॉपिंग और गौरव-मालती को लंच की ड्यूटी दी जाती है। फरहाना फिर नीलम के पास आती हैं और पूछती हैं कि उन्होंने पहले कहा था कि कोई ड्यूटी नहीं करेंगी, तो अब कैसे वह डिनर बना रही हैं। नीलम कहती हैं कि उनकी मर्जी है। इसी पर उनके बीच बहस हो जाती है। दोनों के बीच खूब चिल्लम-चिल्ली होती है। तान्या जब नीलम का पक्ष लेती हैं तो फरहाना बोलती हैं- वॉर्निंग दे रही हूं तुझे, उसकी साइड लेना बंद कर।

लंच में गौरव खन्ना और अभिषेक की हुई बहस
लंच की ड्यूटी की बात आती है तो फरहाना और गौरव खन्ना की बहस हो जाती है। फरहाना जब कहती हैं कि आप कुकिंग कर सकते हो। गौरव ने कहा कि मुझे नहीं आती। और टूटी टांग के साथ जितना कर सकता हूं, कर रहा हूं। चाहूं तो मैं करूंगा भी नहीं और कोई मुझसे करा भी नहीं सकता। गौरव और मालती जब लंच बनाने जाते हैं, तो वहां बहस हो जाती है। अभिषेक अपना ब्रेकफस्ट बनाने आते हैं, तो गौरव रोकते हैं। वह कहते हैं कि कल से ब्रेकफस्ट का जो टाइम है, उसी टाइम होगा, लंच के वक्त होगा तो हम खाना नहीं बनाएंगे। इसी बीच अशनूर गरम दाल से जल जाते हैं और वह अशनूर पर चिल्लाने लगते हैं। फिर सब घरवालों पर भी गुस्सा निकालते हैं। वह कहते हैं कि रोटी बनाने में सबको दिक्कत हो रही है। सब सिर पर चढ़े हैं। गौरव इसके लिए अभिषेक को काउंट करते हैं। वह उन पर भड़क जाते हैं।

अभिषेक और फरहाना की देर रात बातें, अशनूर ने देखा
बिग बॉस फिर लैक्मे प्रोडक्ट्स का एक टास्क करवाते हैं, जिसमें गौरव और अशनूर मिलकर- अभिषेक और कुनिका की मिमिक्री करते हैं। बाद में कुनिका और फरहाना ने अभिषेक और मालती की मिमिक्री की। दोनों टीम विनर बनती हैं। इसके बाद अभिषेक और फरहाना देर रात आपस में बात करते नजर आते हैं। अशनूर यह देख बाहर निकलती है। वह अभिषेक और फरहाना को देख रास्ता बदल लेती है। उन्हें बुरा लगता है कि अभिषेक, फरहाना से बात कर रहे हैं।

बाहर जाकर सो गईं अशनूर, अभिषेक को सबने चिढ़ाया
अशनूर को देख अभिषेक और फरहाना हंसते हैं। अभिषेक पूछते हैं कि क्या हुआ अशनूर कहां जा रही है? वो जवाब नहीं देतीं। फरहाना कहती हैं कि अब तो तू गया। इसके बाद अभिषेक, अशनूर को मनाने पहुंच जाते हैं। गौरव और मृदुल से लेकर मालती तक अभिषेक को चिढ़ाते हैं। फरहाना फिर चिढ़ाने आती हैं और अभिषेक को बाहर बुलाती हैं। अशनूर को गुस्सा आता है और वह तकिया लेकर बाहर सोने चली जाती हैं। अभिषेक भी उनके पीछे जाते हैं। बाद में अशनूर कहती हैं कि उन्हें कोई बुरा नहीं लगा कि अभिषेक, फरहाना से बात कर रहे थे। अशनूर ने कहा कि जो चीज है नहीं और जबरदस्ती बन रही है, वह उन्हें पसंद नहीं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें