Next Story
Newszop

शमी से शादी कर लो इंसान अच्छा है,' सानिया को सरेआम मिला शादी का ऑफर, रिश्ता लेकर कौन आया, मिला ये जबाब ...

Send Push

सानिया मिर्ज़ा अपने लाइफ से जुड़ी हर अपडेट के बारे में अपने फैन्स को बताती हैं, शायद यही वजह है कि इस समय खेल जगत के जिन लोगों को सबसे ज्यादा प्यार मिलता है, उनमें सानिया मिर्ज़ा का नाम भी है।

हाल ही में भारत आने के बाद वह वापस दुबई लौट गईं।

अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रह रहीं सानिया मिर्ज़ा रमज़ान के मौके पर कुछ ने कुछ शेयर जरूर करती हैं। वह कई बार कुछ ऐसे पोस्ट भी करती हैं, जिनके अलग-अलग मायने निकाले जाते हैं। इस बीच सानिया मिर्ज़ा को शादी के लिए एक ऑफर मिला है।

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय अपना बेस्ट कर रहे हैं और सानिया के साथ कई बार उनका नाम जुड़ चुका है। अफवाहें भी उड़ी थीं कि सानिया मिर्ज़ा और शमी की शादी होने वाली है। दोनों की जोडी भी कमाल की लगेगी लेकिन इनमें सच्चाई नहीं थी।

इस बीच सानिया ने अपना एक बेहद खूबसुरत फोटो इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया, इस पर फैन्स का ध्यान गया। हर किसी ने इसे सुंदर बताया। सानिया मिर्ज़ा ने इसमें हमेशा स्ट्रेंथ होने की बात कही। कुछ फैन्स ने उनको कहा कि आप एक बार देश को होली की शुभकामनाएँ दे दीजिये। हालांकि सानिया ने होली के लिए कोई पोस्ट या स्टोरी शेयर नहीं की।

उनमें से एक फैन ऐसा था, जिसने खूबसूरत फोटो देखकर फिर से शमी का जिक्र कर दिया। सानिया मिर्ज़ा को कहा कि आप शमी से शादी कर लीजिये, वह बहुत अच्छे इंसान हैं। कुछ यूजर्स ने सानिया को अप्सरा और न जाने क्या-क्या कहते हुए संबोधित किया। कुछ फैन्स ने कहा कि हम आपसे प्यार करते हैं।

सानिया मिर्ज़ा ने शादी को लेकर खुद कभी कोई बात नहीं की। हालांकि उनको दूसरी शादी करने के लिए फैन्स लगातार कहते हैं। शमी के साथ शादी की बातों के बाद सानिया के पिता आगे आए थे और उन्होंने कहा कि इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है, शादी जैसा कुछ नहीं हो रहा है।


Loving Newspoint? Download the app now