Next Story
Newszop

Send Push
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में हमेशा बनी रहनी चाहिए ये 4 चीजें वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में हमेशा बनी रहनी चाहिए ये 4 चीजें

सनातन धर्म में रसोई को मां अन्नपूर्णा का वास माना जाता है, जो मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। मां अन्नपूर्णा को साफ-सफाई बहुत प्रिय है, और रसोई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण वास्तु नियमों का पालन करने से घर में समृद्धि बनी रहती है। यदि इन नियमों का उल्लंघन होता है, तो मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो सकती हैं, और घर में दरिद्रता और मुश्किलें आ सकती हैं।

आज हम आपको रसोई में उन 4 चीजों के बारे में बताएंगे, जिनका कभी भी खत्म होना घर के लिए अशुभ माना जाता है। ऐसा होने पर परिवार की आय के स्रोत सूखने लगते हैं और घर में बीमारियाँ आने लगती हैं, साथ ही परिवार में नई मुसीबतें भी उत्पन्न हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं:

  • चीनी या शक्कर
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई में चीनी या शक्कर कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए। शक्कर का खत्म होना न केवल खाने की मिठास को खत्म करता है, बल्कि यह परिवार में आपसी स्नेह और सुख-शांति के कमी का कारण बनता है।
  • नमक
    धार्मिक विद्वानों के अनुसार, रसोई में नमक हमेशा मौजूद रहना चाहिए। नमक का सफेद रंग चंद्रमा का प्रतीक होता है, और चंद्रमा को ऐश्वर्य और वैभव का कारक माना जाता है। अगर नमक खत्म होता है, तो परिवार पर संकट आ सकता है।
  • हल्दी
    हल्दी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। रसोई में हल्दी की उपस्थिति सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार करती है। यह परिवार के लोगों के भाग्य को उज्जवल बनाती है और बिगड़े हुए कामों को सुधारने में मदद करती है। इसलिए हल्दी कभी भी खत्म नहीं होनी चाहिए।
  • पानी
    “पानी बिन सब सून” यह कहावत तो सभी ने सुनी होगी। पानी के बिना जीवन संभव नहीं है, और इसी तरह रसोई में पानी का होना भी बेहद महत्वपूर्ण है। पानी की कमी से जीवन में संकट आ सकता है, इसलिए रसोई में हमेशा पानी मौजूद रखना चाहिए।
  • The post first appeared on .

    Loving Newspoint? Download the app now