इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश हरदोई जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के साथ ही लोगों के होश उड़े पड़े है। यहां दो सगे भाइयों पर अपनी नाबालिग बहन के साथ पिछले एक साल से अधिक समय से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोटर्स की मानेे तो यह घटना तब सामने आई जब 18 सितंबर को पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया गया। उसी दौरान उसका मंगेतर उससे मिलने पहुंचा। पीड़िता ने अपने मंगेतर को भाइयों की करतूत बताई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
थाने मे कराया मामला दर्ज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता ने अरवल थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि दोनों भाई उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। पीड़िता ने पुलिस को दुष्कर्म का वीडियो भी सबूत के तौर पर सौंपा है, जिसे एक भाई ने बनाया था। यह घटना हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
पुलिस क्या कह रही
खबरों की माने तो इस मामले पर पुलिस ने बताया कि थाना अरवल क्षेत्र की एक पीड़िता ने अपने ही परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है।
pc- shutterstock.com
You may also like
Travel Tips: गरबा और डांडिया के लिए फेमस हैं ये शहर, घूमने के साथ ले सकते हैं आप भी गरबा का आनंद
Travel Tips- दुनिया की ऐसी 7 जगह, जो हैं सबसे डरावनी, आइए जानते हैं इनके बारें में
Asia Cup 2025- भारत के लिए एशिया कप में 119 रन की साझेदारी का रिकॉर्ड इन बल्लेबाजों के नाम
बिग बॉस 19 : 'फर्जी आरोपों' पर आवेज दरबार दूसरे कंटेस्टेंट पर भड़के
एमसीएक्स पर सोना मामूली गिरावट के साथ खुला, चांदी की कीमत 0.31 प्रतिशत बढ़ी