इंटरनेट डेस्क। भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन अब समाप्ति की ओर है। हालांकि उससे पहले सावन का अंतिम सोमवार शेष है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 4 अगस्त 2025 को सावन महीने का आखिरी सोमवार है। सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण पूजा-पाठ, दान-दक्षिणा, भजन-कीर्तन और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जा रहा है। हालांकि, पूजा हमेशा संपूर्ण विधि से करनी चाहिए, यह बेहद शुभ होता है। ऐसे में आइए सावन सोमवार की पूजा विधि को जानते हैं।
पूजा विधि
सावन के अंतिम सोमवार पर सुबह ही स्नान कर लें।
साफ वस्त्र पहने
पूजा के लिए सभी सामान को एकत्रित करें।
इसके बाद शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, घी, दही, शहद और शक्कर से अभिषेक करें।
फिर महादेव को बिल्वपत्र चढ़ाएं।
अब ॐ नमः शिवाय जपते हुए शिवलिंग पर धतूरा, भस्म और शमी का फूल अर्पित करें।
इसके बाद कुछ मौसमी फलों को अर्पित करें।
शुद्ध देसी घी से दीप जलाएं
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।
भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
pc- amar ujala
You may also like
ट्रंप-पुतिन की बैठक के लिए रूस और अमेरिका सहमत: यूरी उशाकोव
पहली छमाही में चीन में लौह एवं इस्पात उद्योग के मुनाफे में 60 फीसदी का इजाफा
वैश्विक ब्रोकरेज फर्मों ने अदाणी पोर्ट्स पर जताया भरोसा, कंपनी के शानदार प्रदर्शन के बाद 'बाय' रेटिंग जारी
जो जितना झुकेगा उतना ही घाटे में रहेगा... ट्रंप के टैरिफ वार से बचने का एक ही रास्ता
जंगल में मिले चाचा-भतीजे के कंकाल; पेड़ पर लटका था फंदा, इलाके में फैली सनसनी, मर्डर या सुसाइड में उलझी गुत्थी