जयपुर। राजस्थान सरकारमें जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है। सीएम भजनलाल और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दिल्ली दौर को लेकर इस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं। खबरों के अनुसार, पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। इसके बाद से सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राजस्थान को लेकर रविवार को बड़ी बैठक हो चुकी है। इस बैठक में बीएल संतोष और प्रभारी राधामोहनदास अग्रवाल मौजूद थे। इसके बाद ही कयास लगने शुरू हो गए थे कि राजस्थान में मंत्रिमंडल और प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव जल्द होंगे।
झालावाड स्कूल हादसे के बाद वसुंधरा राजे ने ही पीडि़तों को मुआवजा दिया और इलाके में दौरा किया। इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा का यहां जाने का कार्यक्रम था। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि सीएम भजनलाल प्रदेश में कई हद तक फैसले नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश सरकार और पार्टी में बड़े नेताओं का दखल ज्यादा होने के कारण माना जा रहा है कि भजनलाल फीके साबित हो रहे हैं।
वसुंधरा राजे के स्थान पर भजनलाल को बनाया गया था सीएम
आपको बता दें कि दो बार सीएम रह चुकी वसुंधरा राजे को 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। उनके स्थान पर भजनलाल शर्मा को वरीयता दी गई थी। वसुंधरा राजे प्रदेश की राजनीति में महतवपूर्ण स्थान रखती है। अब आगामी समय ही बताएगा कि भाजपा सरकार में क्या बदलाव होने वाला है।
PC:ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बर्फ समझकर मत चाटोˈ आसमान से गिरे टुकड़े हो सकते हैं प्लेन से टपके पेशाब के गोले जानिए हवाई जहाजों की गंदगी की कहानी
भारत का पहला मानवयुक्त गहरे समुद्र मिशन 'समुद्रयान' लॉन्च होने वाला है
बाघों के होने का मतलब सही सलामत हैं जंगल : रणदीप हुड्डा
विपक्ष सरकार के केवल 'अंधविरोध' में कुछ भी बोल रही है: विजय चौधरी
छंगतू विश्व खेलों में पहली बार विकलांग एथलीटों को भेजा गया