खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने धमकी दी थी। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। खबरों के अनुसार, भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा इस धमकी में 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी।
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रिंकू सिंह को ये धमकी इस साल फरवरी और अप्रैल के बीच दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में उनकी प्रमोशनल टीम को निशाना बनाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को भी धमकी दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद जीशान सिद्दिकी से दस करोड़ की फिरौती की मांगी गई थी।
आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बच्चे को कभी नहीं खिलानी चाहिए ये 8` सफेद चीजें, बच्चों के डॉक्टर ने दी माता-पिता को सलाह
मेरी गर्लफ्रेंड 15 दिन में एक बार नहाती` है पास बैठते ही बदबू से दम घुटने लगता है। प्यार में अंधा हुआ लड़का अब रहा है पछता
1 नहीं 2 नहीं पुरे 64 लोगों की` दरिंदगी की शिकार हुई इस लड़की ने सुनाई अपनी दर्दभरी दास्ताँ पूरे क्षेत्र में मच गई सनसनी
एचईसी मजदूर कर्मी एकजुटता के साथ करें आंदोलन तेज : भवन
अच्छा ओलंपियन बनने के लिए 10 हजार घंटे का अभ्यास जरूरी : मधुकांत