खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (74) की तूफानी पारी दम पर भारत ने रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से शिकस्त देकर एशिया कप-2025 के सुपर-4 में भी विजयी आगाज किया। भारत ने इस प्रकार से इस एशिया कप में दूसरी बाद पाकिस्तान को शिकस्त दी। अभिषेक शर्मा ने केवल 30 गेंदों पर ये अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने छह चौक और पांच छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया है।
उन्होंने सबसे कम गेंदों और पारियों में 50 छक्के पूरे किए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस के रिकॉर्ड ध्वस्त किए। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 मैच से पहले अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 कॅरियर में 48 छक्के लगाए थे। उन्होंने केवल 331 गेंदों में 50 छक्के पूरे किए। अभिषेक शर्मा के अब टी20 कॅरियर में 53 छक्के हो गए हैं। वेस्टइंडीज के एविन लुईस ने 366 गेंदों में 50 सिक्स का आंकड़ा छुआ था। वहीं इसी टीम के आंद्रे रसेल 409 गेंद खेलकर यह मुकाम हासिल किया था।
इन दिग्गजों को छोड़ दिया है पीछे
सबसे कम पारियों में 50 छक्के पूरे करने के मामले में भी अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज एविन लुईस का ही रिकॉर्ड तोड़ा। अभिषेक शर्मा ने अपने टी20 कॅरियर की 20वीं पारी में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।
एविन लुईस ने 21 पारी में अपने पचास छक्के पूरे किए थे। इस मामले में अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के पूर्व तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और युवराज सिंह जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। क्रिस गेल ने 25, सूर्यकुमार यादव 29, शेन वॉटसन ने 30 और युवराज सिंह ने 31 पारियों में पचास छक्के पूरे किए थे।
You may also like
आज़म ख़ान बनेंगे अखिलेश` यादव की 'नई टेंशन?' पार्टी को हो सकता है बड़ा नुकसान, समझिये कैसे ?,
5 साल में 2 लाख रुपये पार हो जाएगा सोने का भाव? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट, निवेशकों के लिए 'बाय नाउ' सिग्नल या ट्रैप?
माता रानी को चौकी पर विराजमान कर की घट स्थापना
पिता अब अपनी संपती` से बेटे से को कर सकता है बेदखल, कोर्ट नें सुनाया बड़ा फैसला, देखें
भंडारे की परंपरा: क्यों नहीं खाना चाहिए भंडारे का भोजन?