इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने किशनगढ़ में नकली डीएपी खाद की फैक्ट्री पकडऩे जाने पर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने नकली खाद के भंडाफोड़ को भाजपा सरकार में प्रचंड भ्रष्टाचार की निशानी करार दिया है।
पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि सोचिए जब केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री के संसदीय क्षेत्र किशनगढ़ में ही नकली डीएपी खाद का धंधा जोरों पर हो और किसानों के साथ विश्वासघात किया जा रहा हो, तो बाकी देश में क्या हाल होगा?
कृषि राज्यमंत्री घर में मार्बल पाउडर और मिट्टी पर रंग चढ़ाकर नकली डीएपी बनाने की फैक्ट्रियां चल रही हैं, लेकिन हैरानी की बात है कि सरकार से लेकर अधिकारी तक किसी को भनक नहीं है। या फिर भाजपा नेता जमीर बेचकर जहर की सौदेबाजी कर रहे थे? अगर नहीं तो अधिकारियों ने कार्रवाई क्यों नहीं की.. किसका दबाव था?
नकली खाद का यह भंडाफोड़ भाजपा सरकार में प्रचंड भ्रष्टाचार की निशानी है। डबल इंजन की सरकार में डबल भ्रष्टाचार और धोखा है। जुमलेबाजों की सरकार में अन्नदाता जमीन में जहर बोने को मजबूर है। शर्मनाक! सरकार को जांच करवाकर दोषियों और कमीशनखोरों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
PC:hindi.oneindia
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता पुलिस पर रेलवे स्टेशन में गैरकानूनी कार्रवाई का आरोप लगाया, रेल मंत्री को लिखा पत्र
Rajasthan : मॉक ड्रिल में दिखा ऐसा नजारा, ब्लैकआउट और लोगों को रेस्क्यू करते नजर आए जवान...
टॉम हेंस की शतकीय पारी से इंग्लैंड लायंस की दमदार वापसी, इंडिया ए के पास 320 रनों की बढ़त बाकी
कोतवाली पुलिस ने शराबियों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान, 50गिरफ्तार
दिव्यांग युवती से दुष्कर्म के आरोपित को 12 वर्ष की कैद