रांची: झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार दोपहर को मौसम बदल गया और भारी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम में आए बदलाव से गर्मी और उमस से राहत मिली। रांची में भारी बारिश और आंधी के कारण मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में देवघर, हजारीबाग और रांची में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।
गर्मी और उमस से राहत
रांची में लोग आज सुबह से ही धूप, गर्मी और उमस से परेशान रहे। सूरज की तपिश के कारण लोग दोपहर से पहले घरों से निकलने से बच रहे हैं। इसके बाद आसमान में बादल छाने लगे। हल्की हवा चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत मिल रही थी। अचानक मौसम बदल गया और तूफान के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बादल भी गरज रहे थे। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया।
सड़कों पर जलभराव से समस्या बढ़ी
राजधानी रांची में भारी बारिश के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर इतना पानी भरा हुआ है कि नालियां और सड़कें पहचान में नहीं आ रही हैं। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही करीब आधे घंटे की बारिश से रांची नगर निगम की हकीकत भी उजागर हो गई।
You may also like
आतंकवाद पर निर्भर हो चुका है पाकिस्तान, दुनिया को बताएंगे 'ऑपरेशन सिंदूर' की महत्ता : सस्मित पात्रा
बिहार : नालंदा के नौलखा मंदिर में लूट मामले में पुजारी के भतीजे समेत पांच गिरफ्तार, आठ लाख रुपए बरामद
राजस्थान के अजमेर में गुस्से का सैलाब! ग्रामीणों ने रातभर हाईवे पर लगाये रखा जाम, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला
Chattisgarh Naxals Killed: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर बड़ी सफलता, अबूझमाड़ के जंगल में तमाम नक्सलियों को किया ढेर
सपने में छिपकली का अर्थ: शुभ या अशुभ संकेत?