वास्तु शास्त्र में घर के सभी हिस्सों का वर्णन किया गया है। इसके साथ ही इनसे संबंधित नियम भी बताए गए हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि किस स्थान पर क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। एक घर में छत और बालकनी बहुत महत्वपूर्ण हैं। यदि इस स्थान पर गलत चीजें रखी जाएं तो घर में वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है।
घर की बालकनी की दिशा हमेशा उत्तर-पश्चिम, उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में सबसे अच्छी मानी जाती है। इस दिशा के अलावा किसी अन्य दिशा में बालकनी बनाने से वास्तु दोष उत्पन्न होता है। यदि घर पश्चिम मुखी है तो उत्तर या पश्चिम दिशा में बालकनी बनाना शुभ होता है। इसी प्रकार, यदि घर उत्तरमुखी है तो बालकनी पूर्व या उत्तर दिशा में होना शुभ माना जाता है। दक्षिणमुखी घर में बालकनी का मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा में बालकनी होने से घर में धन और समृद्धि आती है। इसके अलावा कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें आपको अपनी बालकनी में नहीं रखना चाहिए।
बालकनी में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें!- घर की बालकनी में कभी भी कूड़ा-कचरा नहीं रखना चाहिए।
- बालकनी में धूल, मिट्टी, पेड़-पौधों के पत्ते आदि नहीं होने चाहिए।
- बालकनी में बांस, जंग लगी वस्तुएं और टूटा हुआ फर्नीचर नहीं रखना चाहिए।
- रस्सी का बंडल कभी भी बालकनी में नहीं रखना चाहिए।
- आपको बालकनी में कभी भी टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए।
- यदि बालकनी की रेलिंग या टाइलें टूटी हों तो उनकी मरम्मत करवाई जानी चाहिए। ऐसी बालकनी शुभ नहीं मानी जाती।
You may also like
रोज़ाना रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिलाकर पिने से होते हैं ये 4 चमत्कार ⁃⁃
गंभीर से गंभीर बीमारी भी इस सब्जी को देख भाग जाती है, जाने इसके फायदें और प्रकार ⁃⁃
निल अग्रवाल फाउंडेशन की प्रमुख पहल नंद घरों की संख्या अब 15 राज्यों में 8,000 से अधिक; राजस्थान में 20,000 और नंद घरों के माध्यम से 20 लाख को लाभान्वित करने का लक्ष्य
RBI MPC Meeting: ट्रंप के टैरिफ से निपटने के लिए क्या ब्याज दरों में होगी कटौती? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
गजब की हो जाएगी मेमोरी? रोजाना उंगलियों की मदद से करें ये एक्सरसाइज ⁃⁃