Next Story
Newszop

मध्य प्रदेश में अगले महीने बदले जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष… शुरुआत देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया से

Send Push

संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस अब नई टीम तैयार कर रही है। इसके तहत प्रदेश कांग्रेस में बदलाव के बाद अब जिला इकाइयों के अध्यक्ष बदले जाएंगे। यह प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।


इसमें सबसे पहले उन अध्यक्षों के स्थान पर नई नियुक्तियां की जाएंगी जहां एक ही व्यक्ति वर्षों से अध्यक्ष है। इनमें देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया शामिल हैं। पार्टी ने निर्णय लिया है कि आम सहमति बनाकर नए लोगों को मौका दिया जाएगा। आधे से अधिक पदाधिकारी 50 वर्ष से कम आयु के होंगे।

Loving Newspoint? Download the app now