रामगढ़, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । देश में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने वाला है। रामगढ़ शहर के नेहरू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर चंद्र ग्रहण को लेकर 28 घंटे के लिए बंद रहेगा। चंद्र ग्रहण के कारण श्री श्याम मंदिर रामगढ़ के पट रविवार को दोपहर 12.40 बजे बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन सोमवार को बाबा के तिलक श्रृंगार के बाद शाम चार बजे खुलेंगे I उसके बाद से सभी श्याम भक्तों को बाबा श्याम जी के दर्शन होंगे।
यह जानकारी श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने शनिवार को दी।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
You may also like
जींद : सरकार की विफलता के कारण प्रदेशभर में बनी जलभराव की स्थिति: दुष्यंत चौटाला
सोनीपत: जलभराव से 200 एकड़ फसल बर्बाद
भारत एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में उभर रहा है, ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया: उपराज्यपाल सिन्हा
बरेका में 'संडे ऑन साइकिल'अभियान में उत्साह से शामिल हुए कर्मचारी और अफसर
(अपडेट) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में 10 लाख का इनामी नक्सली ढेर, विभिन्न घटनाओं में थी संलिप्तता