Next Story
Newszop

बालासोर की घटना के विरोध में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च

Send Push

रांची, 21 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी ने ओडिशा के बालासोर की घटना के विरोध में सोमवार को रांची के कांग्रेस भवन से अलबर्ट एक्का चौक, तक पैदल मार्च निकाला।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में देश की बेटियां, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बालासोर में एफएम स्वायत्त कॉलेज के परिसर में उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक के खिलाफ शिकायत को नजरअंदाज किए जाने के बाद एक लड़की ने खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।

महिला कांग्रेस ने इस घटना की घोर निंदा की और पीड़ित परिवार को अविलंब न्याय दिलाने एवं देश की बेटियों की सुरक्षा की मांग की।

गुंजन सिंह ने भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को भाजपा की चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए। साथ ही भारत की बेटियों को सुरक्षा और न्याय चाहिए।

पैदल मार्च कार्यक्रम में पिंकी सिंह, संगीता टोप्पो, नीलम सहाय, अनीता सिन्हा, पार्वती सिंह, कंचन चौधरी, शहनाज खातुन, मेरी तिर्की, नीतू देवी, सरिता देवी, मीनू सिंह, सुन्दरी तिर्की, रेगिना लक्का, मीना राय, सीमा देवी, सलोनी, कविता, संध्या, रीता, रजिया सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now