मुंबई, 03 सितंबर (Udaipur Kiran) । मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल ने बुधवार को कहा कि मराठा समाज को मिली सफलता का सारा श्रेय मराठा समाज के लोगों का ही है। मराठा समाज के लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर यह लड़ाई जीत ली है। बहुत इंतज़ार करना पड़ा। कई सदियों के बाद मराठों को आखिरकार सफलता मिली है।
मनोज जरांगे मंगलवार को आजाद मैदान में अपना आंदोलन कर सीधे संभाजीनगर जिले में स्थित गैलैक्सी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जरांगे ने कहा कि पश्चिमी महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के सभी मराठा आरक्षण के दायरे में आयेंगे। जिनके पास रिकॉर्ड नहीं हैं, इसलिए गजेटियर लागू करना ज़रूरी था।
मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि 1881 में सरकार ने मराठों के हित में एक भी लाइन नहीं लिखी। आज़ादी को 75-76 साल हो गए हैं, लेकिन राजपत्र मराठों के अधिकारों के लिए है और उसमें मराठों के लिए एक भी लाइन नहीं थी। मनोज जरांगे पाटिल ने अपील की कि बस धैर्य रखें, शांत रहें। शांत दिमाग से सोचें। हमें किसी विदूषक और विचारहीन व्यक्ति पर भरोसा करके अपने धैर्य और भरोसे को कभी नहीं डगमगाने देना चाहिए।
—————
(Udaipur Kiran) यादव
You may also like
थुलथुले बाजुओं के कारण नहीं पहन पा रहीं अपनी मनपसंद ड्रेस, ट्राई करें 6 एक्सरसाइज, जल्द मिलेंगी टोंड आर्म्स
शांतिपूर्ण विकास की अवधारणा: पूर्वी जीन से वैश्विक सहमति तक
लगातार` एक महीने तक छोड़ते है शराब तो शरीर पर होता हे ये असर एक्सपर्ट ने किया खुलासा
(अपडेट) बिहार के नवादा में दो सगी बहन और मां-बेटी की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत
श्रृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र का आईपीओ 10 सितंबर को खुलेगा, प्राइस बैंड 155-165 रुपये प्रति शेयर