लखनऊ, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहें हैं। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। राजधानी लखनऊ में भी खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में हर तरफ अराजकता है, अपराधी जहां चाहे वहां हत्याएं कर रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर पहुंच गया। प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल है।अराजक तत्व कानून की धज्जियां उड़ा कर नंगानाच कर रहे हैं। प्रदेश में गुण्डई बदमाशी चरम पर है। कहीं फौजी पीटे जा रहे हैं। कहीं आम जनता को अपमानित किया जा रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी कानून व्यवस्था को बर्बाद होते देख रही है। अन्याय, अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। भाजपा पुलिस से जनविरोधी कार्य करवा रही है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता व आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर कानून और संविधान के राज की स्थापना करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
You may also like
Sawan Budhwar Upay : श्रावण में बुधवार को करें ये आसान उपाय, भगवान गणेश और भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद
बिहार में एसआईआर: क्या वोटर लिस्ट से बाहर होने से नागरिकता पर होता है ख़तरा?
PM Kisan Yojana: ये 3 काम पूरे करने वाले किसानों को ही मिलेगा 20वीं किस्त का लाभ, नहीं तो अटक जाएगी आपकी किस्त
वीनस विलियम्स बनीं टूर-स्तरीय सिंगल्स मैच जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी
मेरठ के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस